{"_id":"602df0e30be57025e541b6bb","slug":"madhya-pradesh-income-tax-raids-at-betul-congress-mla-nilay-daga-s-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : बैतूल के कांग्रेस विधायक निलय डागा के निवास समेत कई ठिकानों पर आयकर की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : बैतूल के कांग्रेस विधायक निलय डागा के निवास समेत कई ठिकानों पर आयकर की छापेमारी
Thu, 18 Feb 2021 11:18 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:18 AM IST
विज्ञापन
इनकम टैक्स रेड
- फोटो : Social media
मध्यप्रदेश के बैतूल के कांग्रेस विधायक निलय डागा के आवास समेत कई ठिकानों पर गुरुवार को आयकर टीम का छापा पड़ा। सूत्रों ने जानकारी दी।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, आयकर टीम की छापेमारी के दौरान बैतूल के कांग्रेस विधायक निलय डागा के आवास और फैक्ट्री पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आयकर की छापेमारी गुरुवार सुबह छह बजे से जारी है।
विज्ञापन
बताया गया कि आयकर टीम ने विधायक निलय डागा और उनकी पत्नी दीपाली डागा का भी मोबाइल जब्त कर लिया है। साथ ही विधायक निवास में किसी को आने-जाने की सख्त मनाही है।छापेमारी की खबर मिलते ही विधायक निवास के बाहर भारी संख्या में उनके समर्थकों की भीड़ जुट गई है।
विज्ञापन
बता दें कि निलय डागा राम मंदिर निर्माण का समर्थन कर जनता से धन संग्रह करने वाले एकमात्र कांग्रेसी विधायक हैं।
बता दें कि अगले सप्ताह मध्यप्रदेश विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है। इससे पहले कांग्रेस के विधायक निलय डागा के यहां आयकर टीम की छापेमारी हुई है।
