फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan announced parents of kids aged below 12 years will get priority in covid vaccination

मध्यप्रदेश: आपका बच्चा 12 साल से छोटा तो माता-पिता को तुरंत लगेगा टीका, सीएम शिवराज का एलान

Fri, 04 Jun 2021 06:36 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: कुमार संभव Updated Fri, 04 Jun 2021 06:36 PM IST
सार

कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने अहम फैसला लिया। इसके तहत उन लोगों को टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाएगी, जिनके बच्चों की उम्र 12 साल से कम है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan announced parents of kids aged below 12 years will get priority in covid vaccination
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : twitter.com/ChouhanShivraj

विस्तार

देश में कोरोना की तीसरी लहर के दस्तक देने की आशंका लगातार जताई जा रही है। ऐसे में मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने बड़ा फैसला लिया, जिसे बच्चों को संक्रमण से बचाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। दरअसल, मध्यप्रदेशन सरकार ने उन माता-पिता को टीकाकरण में प्राथमिकता देने का फैसला लिया, जिनके बच्चों की उम्र 12 साल से कम है। मुख्यमंत्री शिवराज का कहना है कि जब अभिभावकों को टीका लग जाएगा तो बच्चों में संक्रमण का खतरा भी घटने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

सीएम शिवराज ने कही यह बात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि अगर तीसरी लहर का असर बच्चों पर पड़ता भी है तो उनके परिजनों को टीके लगने से फायदा होगा। सीएम ने कहा कि अगर किसी बच्चे को संक्रमण हुआ तो उसके साथ माता या पिता का रहना बहुत जरूरी है। ऐसे में उनका टीकाकरण हो जाएगा तो वे संक्रमण से मुक्त रहेंगे और अपने बच्चों की देखभाल कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों के लिए प्रक्रिया अभी स्पष्ट नहीं?

गौरतलब है कि सरकार ने भले ही अभिभावकों को प्राथमिकता देने की बात कह दी है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि 12 साल के उम्र के बच्चों के माता-पिता को वैक्सीन कैसे लगाई जाएगी? इसके लिए उन्हें क्या प्रूफ दिखाना होगा, जिससे वे साबित कर सकें कि उनके बच्चे 12 साल से छोटे हैं? बता दें कि राज्य में फिलहाल 18 से 44 साल के लोगों को टीका लगाया जा रहा है, जिन्हें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होता है।

विज्ञापन

विदेश जाने वाले बच्चों पर भी फोकस

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा, मध्य प्रदेश के कई बेटे-बेटियां शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाते हैं। ऐसे में सरकार ने फैसला किया है कि जिन बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाना है, उनको भी प्राथमिकता के आधार पर टीके लगाए जाएंगे। इससे वे सुरक्षित विदेश जा सकेंगे और शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

राज्य में ऐसी है टीकाकरण की स्थिति

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, मध्यप्रदेश में अब तक 1 करोड़ 17 लाख 43 हजार से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें 8 लाख 76 हजार से ज्यादा हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर हैं, जिन्हें पहला डोज मिल चुका है। वहीं, 6 लाख 12 हजार से ज्यादा को दूसरा डोज दिया जा चुका है। इनके अलावा 18 से 44 साल तक उम्र वाले 23 लाख 88 हजार लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 45 से ऊपर की उम्र वाले 66 लाख 59 हजार से ज्यादा लोग भी वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed