फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   madhya pradesh cm shiv raj singh decided to seal border of maharashtra and chhattisgarh amid corona virus cases

कोरोना का कहर : सीएम शिवराज ने दिखाई सख्ती, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ सीमाओं को सील करने का फैसला

Sun, 04 Apr 2021 01:00 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 04 Apr 2021 01:00 PM IST
सार

  • कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मध्यप्रदेश सीएम का बड़ा फैसला
  • महाराष्ट्र से सटे जिलों की सीमाओं पर लगाया प्रतिबंध, जरूरी सेवाएं जारी
  • इंदौर में दस हजार बिस्तरों की व्यवस्था करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
madhya pradesh cm shiv raj singh decided to seal border of maharashtra and chhattisgarh amid corona virus cases
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी राज्यों में स्थिति बहुत बुरी है, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में स्थिति संकटपूर्ण है। हमने महाराष्ट्र की सीमा को सील किया है और छत्तीसगढ़ से आने-जाने पर भी प्रतिबंध लगेगा। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र से सटे जिलों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब मालवाहक, आवश्यक सेवा और आपातकालीन आवाजाही को ही अनुमति दी गई है। शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की स्थिति को लेकर की समीक्षा बैठक के बाद कहा कि राज्य में सभी लोगों का मास्क पहनना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

 

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खुद को प्रेरित करने के अलावा दूसरों को सीख देनी भी जरूरी है। साथ ही लोगों के साथ सख्ती करनी भी जरूरी है। राज्य में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि अगर स्थिति नियंत्रण से बाहर होती है तो वो लॉकडाउन लगाने का फैसला ले सकते हैं। रविवार से कोई भी जिला लॉकडाउन लगा सकता है। 

इसके अलावा मास्क ना लगाने वालों पर जुर्माना लगेगा और कुछ समय के लिए उन्हें ओपन जेल में भी रखा जा सकता है। निजी अस्पतालों में बिस्तर बढ़ाने पर जोर देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा आयुष्मान कार्डधारक का इलाज मुफ्त करने के लिए कहा गया है। 





वहीं जिन जिलों में लॉकडाउन लगा हुआ है, वहां टीकाकरण का कार्य जारी रहेगा। हालांकि सार्वजनिक आयोजन और मेलों की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने इंदौर में दस हजार बिस्तरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। वहीं निजी अस्पतालों से ज्यादा फीस ना वसूलने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed