फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh BJP released list of working committee members with their caste rectified mistake in 10 minutes

सियासत: एमपी भाजपा ने जाति लिख जारी की कार्यसमिति सदस्यों की लिस्ट, 10 मिनट में सुधारी गलती

Wed, 09 Jun 2021 11:30 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: कुमार संभव Updated Wed, 09 Jun 2021 11:30 AM IST
सार

भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के भोपाल आने से पहले ही आनन-फानन में कार्यसमिति की सूची जारी की गई थी। इसमें सिंधिया के कुछ समर्थकों को भी एंट्री मिली, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ, जब किसी पदाधिकारी के नाम के आगे उसके वर्ग व जाति का उल्लेख भी किया गया।

विज्ञापन
Madhya Pradesh BJP released list of working committee members with their caste rectified mistake in 10 minutes
भाजपा कार्यसमिति सदस्यों की दोनों सूची - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजनीति में लगातार घमासान मचा हुआ है। पहले हनीट्रैप मामले में कमलनाथ को भाजपा घेर रही थी, लेकिन अब भाजपा अपनी कार्यसमिति की सूची को लेकर विपक्ष के निशाने पर है। दरअसल, भाजपा ने मंगलवार (8 जून) देर रात प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की। इसमें पहली बार पदाधिकारियों के नाम के आगे उनकी जाति लिख दी गई। यह सूची जारी होते ही विवाद शुरू हो गया, जिसके चलते महज 10 मिनट बाद ही लिस्ट को सोशल मीडिया से हटा दिया गया। इसके बाद रात 12:45 बजे जाति हटाकर पदाधिकारियों की संशोधित सूची जारी की गई।

विज्ञापन

गलत लिखी कई नेताओं की जाति

जानकारी के मुताबिक, भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के भोपाल आने से पहले ही आनन-फानन में कार्यसमिति की सूची जारी की गई थी। इसमें सिंधिया के कुछ समर्थकों को भी एंट्री मिली, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ, जब किसी पदाधिकारी के नाम के आगे उसके वर्ग व जाति का उल्लेख भी किया गया। हालांकि, कुछ नेताओं की जाति गलत लिखी थी। इनमें कैलाश विजयवर्गीय, सीएम शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हैं। दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय वैश्य हैं, जबकि उनके नाम के आगे ब्राह्मण लिखा था। वहीं, सीएम शिवराज सिंह चौहान की जाति धाकड़ और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की जाति राजपूत लिखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने दी यह सफाई

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लोकेंद्र पाराशर का कहना है कि पहली सूची गलती से जारी हो गई थी। उसमें सुधार किया गया, जिसके बाद सूची दोबारा जारी की गई। नई प्रदेश कार्यसमिति में 162 सदस्य, 218 विशेष आमंत्रित सदस्य, 23 स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का नाम नहीं है। स्थायी आमंत्रित सदस्यों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत, केंद्रीय मंत्री नरेद्र सिंह तोमर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सुमित्रा महाजन, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे विक्रम वर्मा, सत्यनारायण जटिया और प्रभात झा को शामिल किया गया है। इनके अलावा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, गृह एवं संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव समेत पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य, ओमप्रकाश ध्रुवे, सांसद सुधीर गुप्ता, पूर्व मंत्री माया सिंह, जयभान सिंह पवैया, कृष्ण मुरारी मोघे, माखन सिंह और भगवत शरण माथुर को भी सूची शामिल किया गया है। पिछली कार्य समिति में सदस्य रहे पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ सिंह को इस बार जगह नहीं मिली, जबकि भोपाल के पूर्व जिलाध्यक्षों को शामिल किया गया। 

विज्ञापन

10 मिनट में जारी हुई संशोधित सूची

जातियों के साथ सूची जारी करने को लेकर भाजपा घिरती नजर आई। इसके बाद सूची को डिलीट कर दिया गया। रात 12:45 बजे बीजेपी कार्यकारिणी की संशोधित सूची जारी की गई, जिसमें जाति हटा दी गई। हालांकि, इस मामले में कांग्रेस ने ट्वीट करके भाजपा को घेरने की कोशिश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed