फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh BJP MP Sadhvi Pragya said that Petrol and diesel are not expensive it is propaganda of Congress

मध्यप्रदेश: भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा का बेतुका बयान, कहा- पेट्रोल और डीजल महंगा नहीं, यह कांग्रेसियों का प्रोपेगेंडा है

Tue, 24 Aug 2021 05:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 24 Aug 2021 05:58 PM IST
सार

मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh BJP MP Sadhvi Pragya said that Petrol and diesel are not expensive it is propaganda of Congress
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर - फोटो : ANI

विस्तार

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों आम आदमी की जेबों पर बोझ बढ़ा दिया है, लेकिन हमारे जिम्मेदार नेता इस बारे में कुछ और बयानबाजी कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश की। यहां के कई जिलों में पेट्रोल 110 रुपए लीटर से भी ज्यादा रेट में मिल रहा है। डीजल का दाम भी 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है, लेकिन भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं लगता।
विज्ञापन


उन्होंने मंगलवार को भोपाल में हुए एक कार्यक्रम में कहा कि पेट्रोल-डीजल कोई महंगा नहीं है। यह सब कांग्रेसियों का प्रोपेगेंडा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस के विधायक जनता की सेवा करने नहीं आए, क्योंकि उन्हें कोरोना का डर था, जबकि भाजपा विधायक सेवा करने में लगे रहे।
विज्ञापन


इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव
बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।


इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed