फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   madhya pradesh bhopal state government put lockdown till 15 may in state no marriage no gathering

मध्यप्रदेश: 17 मई तक लॉकडाउन लागू, संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शादियों पर रोक

Fri, 07 May 2021 02:22 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 07 May 2021 02:22 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर राज्य सरकार ने 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का एलान कर दिया है। 

विज्ञापन
madhya pradesh bhopal state government put lockdown till 15 may in state no marriage no gathering
लॉकडाउन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। कोरोना के कोहराम को देखते हुए राज्य सरकार ने 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का एलान कर दिया है। बता दें कि राज्य में पहले से ही वीकेंड लॉकडाउन लगाया हुआ है तो ऐसे में 17 मई तक राज्य में लॉकडाउऩ रहेगा। 

विज्ञापन


इस दौरान राज्य में शादियों पर रोक लगी रहेगी। इसके अलावा जिन गांवों में कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले ज्यादा हैं, वहां मनरेगा की मजदूरी भी 15 मई तक बंद कर दी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऐसी जगहों पर राशन उपलब्ध कराया जाएगा। 
विज्ञापन


बता दें कि भोपाल में गुरुवार को लॉकडाउन लगे 24 दिन हो गए हैं। यहां 12 अप्रैल की रात से सब कुछ बंद है। वहीं शादी-विवाह को लेकर सरकार का कहना है कि विवाह आयोजन सुपर स्प्रेडर है। सरकार का कहना है कि शादी में सिर्फ दस लोगों को बुलाने की ही अनुमित है लेकिन यहां 100-200 लोगों को बुला लिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर जनप्रतिनिधियों से कहा गया है कि वो विवाह वाले परिवारों से बात करके सहमित बनाएं। जो शादियां मई महीने में आयोजित की गई है, उन्हें जून में किया जाए। जून में जो शादी होंगी, उसमें मुख्यमंत्री वर्चुएल तरीके से जुड़कर बधाई देंगे। 

संक्रमण दर 18 फीसदी से कम होगी, तभी मिलेगी ढील- सरकार
यही नहीं सरकार का यह भी कहना है कई जिलों में संक्रमण की दर कम नहीं हो रही है। हालांकि कुछ जिले अच्छा काम कर रहे हैं। जहां संक्रमण दर ज्यादा है, वहां निगरानी की जा रही है कि लापरवाही तो नहीं बरती जा रही। लापरवाही करने वाले लोगों पर सख्ती बरती जाएगी। सरकार ने कहा कि जब तक संक्रमण दर 18 फीसदी से कम नहीं होगी, तब तक ढील नहीं दी जाएगी। 


तीसरी लहर से निपटने की तैयारी शुरू
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के लिए स्वास्थ्य इंफ्रांस्ट्रक्चर को और दुरुस्त किया जा रहा है। हर जिले में ऑक्सीजन प्लांट और सीटी स्कैन मशीनें लगाई जा रही हैं। जनपद पंचायतों में क्राइसिस मैनेजमेंट समूह बनाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed