फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   madhya pradesh bhoapl news a wounded tiger found alive after two years in ratapani forest

खुशखबर: मध्यप्रदेश के रातापानी जंगल में मिला घायल बाघ, वन अधिकारी बोले- टाइगर अभी जिंदा है...

Thu, 15 Apr 2021 01:10 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 15 Apr 2021 01:10 PM IST
सार

कोरोना महामारी और जंगलों में लगी आग के बीच मध्यप्रदेश के रातापानी जंगल से आई सुखद खबर। दो साल पहले एक घायल बाघ के जिंदा होने के बारे में पता चला है। भोपाल वन विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
madhya pradesh bhoapl news a wounded tiger found alive after two years in ratapani forest
घायल चीता - फोटो : MP Forest Dept

विस्तार

कोरोना महामारी और जंगलों में लगती आग के बीच मध्यप्रदेश के रातापानी जंगल से एक सुखद खबर सामने आई है। दो साल पहले एक घायल बाघ की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके बाद उसके मृत होने की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन हाल ही में उस घायल बाघ के जिंदा होने की खबर मिली है।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी ने कहा कि वो टाइगर अभी जिंदा है, इलाके से गायब हुआ हर बाघ मृत नहीं माना जाता है। अधिकारी ने बताया कि बाघ काफी घूमते हैं और उनके पास एक प्राकृतिक शक्ति होती है, जो खुद ब खुद उनका जख्म भर देती है। अधिकारी ने बताया कि साल 2019 में भोपाल के वन विभाग ने बाघ को दोबारा कहीं देखा। ये जगह उस जगह से 60 किमी थी, जहां बाघ को पहले देखा गया था।
विज्ञापन


इस बाघ को पहली बार बारिश के मौसम में दो साल पहले देखा गया था। दस दिसंबर 2019 को वन अधिकारियों के सामने यह जानकारी आई कि नयापुरा इलाके में बाघ को दोबारा देखा गया है, यहां बाघ के वन विभाग द्वारा बिछाए गए तारों के गुच्छे में फंस गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर सुनते ही वन विभाग के अधिकारी बाघ को बचाने वहां पहुंचे तो देखा कि बाघ ने तारों के बेड़े को तोड़ दिया है और वहां से चला गया है। अधिकारी लगातार बाघ की चाल पर निगरानी करते रहे और 14-19 दिसंबर 2019 के बीच बाघ की चाल और प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed