फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh Assembly congratulates Murmu on becoming President Tributes paid to late Shankaracharya and oth

MP News: मध्यप्रदेश विधानसभा ने मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर दी बधाई, शंकराचार्य और अन्य को दी श्रद्धांजलि

Tue, 13 Sep 2022 10:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Sep 2022 10:19 PM IST
सार

मध्यप्रदेश विधानसभा ने मानसून सत्र के पहले दिन मंगलवार को आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। वहीं, दिवंगत शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती सहित अन्य दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Assembly congratulates Murmu on becoming President Tributes paid to late Shankaracharya and oth
मध्यप्रदेश विधानसभा - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा ने मानसून सत्र के पहले दिन मंगलवार को आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। साथ ही दिवंगत शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती और अन्य दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सदन की कार्यवाही आज दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन


सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की जगह नेता प्रतिपक्ष बनाये गये डॉ. गोविंद सिंह को बधाई दी। इसके बाद उन्होंने मुर्मू को देश का पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर अपनी, सदन एवं मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


मुर्मू के संघर्ष और राजनीतिक सफर पर प्रकाश डालते हुए गौतम ने कहा, वह देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं और पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति हैं। एक आदिवासी महिला के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होने से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। यह प्रसंग भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में रेखांकित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुर्मू को राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा, यह भारतीय लोकतंत्र की अद्भुत, अभूतपूर्व एवं लोकतंत्र को गौरवान्वित करने वाली घटना है कि एक जनजातीय आदिवासी परिवार में पैदा हुई बहन द्रौपदी मुर्मू आज भारत की राष्ट्रपति हैं। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने भी मुर्मू की विनम्र पृष्ठभूमि और राजनीतिक यात्रा को याद करते हुए उन्हें बधाई दी। सिंह ने कहा, मुझे उम्मीद है कि पूरे देश ही नहीं, समूचे विश्व में मुर्मू के नेतृत्व में भारत का सम्मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पूरे विश्व में भारत विश्व गुरू बनकर उभरेगा।


इसके बाद गौतम ने द्वारका-शारदा एवं ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य दिवंगत स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुखराम, पूर्व सांसद चक्रधारी सिंह, छह अन्य दिवंगत नेताओं और विभिन्न घटनाओं में मारे गये लोगों का उल्लेख किया और कहा कि यह सदन इन सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह तथा कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य एवं मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने भी दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी। बाद में सदन में दिवंगतों के सम्मान में कुछ पल का मौन रखा गया और फिर सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed