फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh again 5th and 8th board exam

Teachers Day: शिक्षकों के सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री का बड़ा फैसला, कहा- 5वीं और 8वीं अब बोर्ड परीक्षा

Mon, 05 Sep 2022 04:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 05 Sep 2022 04:15 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने बड़ी घोषणा करते हुए  5वीं और 8वीं को फिर से बोर्ड का परीक्षा का दर्जा दे दिया है। बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ये फैसला लिया है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh again 5th and 8th board exam
राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में शिक्षकों को सम्मानित करते इंदर सिंह परमार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में पांचवीं और आठवीं की परीक्षा एक बार फिर बोर्ड परीक्षा कहलाएगी। 2007-08 से 5वीं और 8वीं की कक्षाओं को बोर्ड से अलग कर दिया गया था।  शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के सम्मान समारोह में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने ये घोषणा की।  
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से प्रदेश के 14 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रशासन अकादमी स्थित स्वर्ण जयंती ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राथमिक श्रेणी के आठ और माध्यमिक श्रेणी के छह शिक्षकों को ये सम्मान दिया जा रहा है। इनके नामों की घोषणा शनिवार को कर दी गई थी। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने बड़ी घोषणा करते हुए  5वीं और 8वीं को फिर से बोर्ड का परीक्षा का दर्जा दे दिया है। बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ये फैसला लिया है। परमार ने कहा कि ये फैसला सभी निजी और सरकारी स्कूलों पर लागू होगा। बता दें कि बच्चों पर परीक्षा के बढ़ते दबाव को देखते हुए स्कूली सत्र 2007-08 से 5वीं और 8वीं की कक्षाओं को बोर्ड से अलग कर दिया गया था। इसके बाद इन कक्षाओं में फेल होने वाले बच्चों को औसत अंक देकर पास कर दिया जाता था। अब 15 साल बाद फिर उसी पैटर्न पर परीक्षाएं ली जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शिक्षकों को मिला सम्मान
प्राथमिक श्रेणी
  • राजगढ़- ममता शर्मा, शा.प्र. शाला रघुनाथपुरा, खिलचीपुर
  • उज्जैन- केके कुल्मी, शा.क.मा. वि. दशहरा मैदान, उज्जैन
  • नरसिंहपुर- विपिन कुमार फौजदार, शा.प्रा. शाला सलगापुर, शाहपुर।
  • रीवा- केशरी प्रसाद तिवारी, शा. पूर्व. मा. वि. मार्तण्ड, क्रं.1 रीवा।
  • निवाड़ी- अरुण कुमार पटेरिया, शा.मा. शाला चिकटा।
  • अनूपपुर- सरिता सिंह, शा.प्रा. शाला, बालक अनूपपुर बस्ती।
  • मंडला- घनश्याम प्रसाद यादव, शा.क्र. प्रा. आश्रम, शाला चिढ़ार, मण्डला।
  • टीकमगढ़- आशाराम कुशवाहा, शा.प्रा.शाला मदनपुर।
 
माध्यमिक शाला
  • भोपाल- सुधाकर पराशर, प्राचार्य, शा. सुभाष उत्कृष्ट उ.मा.वि. शिवाजी नगर।
  • विदिशा- विजय कुमार श्रीवास्तव, उ.मा.शि., उत्कृष्ट, उ.मा.विद्यालय विदिशा।
  • बड़वानी- जगदीश गुजराती, मा.शि.  शा. उत्कृष्ट, उ.मा. विद्यालय बड़वानी।
  • झाबुआ- ज्योत्सना मालवीय, मा.शि. शाह. हाईस्कूल, हुडा।
  • सिवनी- भूपेंद्र कुमार चौधरी, मा. शि. शा.उ. मा. वि. चिमनाखोरी, सिवनी।
  • नर्मदापुरम- सारिका घारू, मा.शि. शा.उ.मा.वि. सोंडिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed