फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   LS Polls CM Mohan election tour of UP and Jharkhand says Congress candidates are troubled by bringing

LS Polls: CM मोहन का UP और झारखंड चुनावी दौरा, बोले- कांग्रेस प्रत्याशी ला-लाकर परेशान, जो थे वे भी चले गए

Mon, 29 Apr 2024 09:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 29 Apr 2024 09:47 PM IST
सार

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को उत्तर प्रदेश और झारखंड चुनावी दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम ने कांग्रेस को जमकर घेरा और बोले, कांग्रेस प्रत्याशी ला-लाकर परेशान है, जो थे वे भी यहां से चले गए।

विज्ञापन
LS Polls CM Mohan election tour of UP and Jharkhand says Congress candidates are troubled by bringing
अमेठी में सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को उत्तर प्रदेश और झारखंड में चुनावी दौरे पर पहुंचे। इस दौरान अमेठी (उप्र) लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के समर्थन में गौरीगंज एवं चतरा (झारखंड) लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह के समर्थन में हंटरगंज में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी ला-लाकर परेशान है, लेकिन उन्हें नहीं मिल रहे हैं। यहां पर तो जो थे वे भी यहां से चले गए।

विज्ञापन


सीएम मोहन ने कहा, कांग्रेस के शासनकाल में कहीं भी, कभी भी आतंकी हमले, बम विस्फोट हो जाते थे, लेकिन अब देश शांति का टापू बन गया है। अब आतंकी घटनाएं और बम विस्फोट नहीं होते हैं। भगवान श्रीराम ने कहां जन्म लिया था, सबको पता है, लेकिन कांग्रेस को इसके भी सबूत चाहिए। लोकतंत्र में सबको अधिकार है, लेकिन कांग्रेस सिर्फ एक परिवार के भरोसे ही चलती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास की भावना को लेकर काम कर रहे हैं। इस दौरान डॉ. मोहन यादव ने अमेठी लोकसभा क्षेत्र के गौरीगंज में आयोजित रोड शो में शामिल होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर केन्द्रीय मंत्री व पार्टी प्रत्याशी स्मृति ईरानी का नामांकन पत्र दाखिल कराया।
विज्ञापन




यह बदलते दौर का भारत है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह बदलते दौर का भारत है। यहां पर लोकतंत्र में सबको अधिकार है। यह जनता का शासन है और जनता द्वारा ही संचालित होना चाहिए, लेकिन इतनी आबादी में भी एक परिवार ने लोकतंत्र को अपने घर की जागीर समझ लिया है। लोकतंत्र का मतलब ही यह है कि पार्टी जो तय कर दे वह सही। चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह जैसे स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी की लड़ाई लड़ी, उन्होंने लोकतंत्र की लड़ाई लड़ी और यह इसीलिए लड़ी कि इस देश में सबको समान अधिकार मिले, लेकिन कांग्रेस पार्टी में सिर्फ एक ही परिवार को सारे अधिकार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस शासनकाल में कहीं भी हो जाते थे आतंकी अमले
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में कहीं भी और कभी भी आतंकी घटनाएं हो जाती थीं। बम विस्फोट हो जाते थे। इसके बाद 2014 में देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। पाकिस्तान ने फिर हरकत की और हमारे सोते हुए सैनिकों पर हमला किया, लेकिन इस बार पाकिस्तान ने बहुत बड़ी गलती कर दी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पाकिस्तान के घर में घुसकर एक बार नहीं, बल्कि दो-दो बार उसको सबक सिखाया है। अब तो यदि गलती से भी भारत में पटाखा फूट जाए तो पाकिस्तान कहता है कि हमने नहीं फोड़ा है। यह भारत और 56 इंच वाले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की ताकत है।

कांग्रेस को भगवान श्रीराम के सबूत चाहिए
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह देश के बच्चे-बच्चे को पता है कि भगवान श्रीराम का जन्म कहां हुआ था और उन्होंने कैसे लीलाएं की, लेकिन कांग्रेस पार्टी को इसके भी सबूत चाहिए। वे हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में पूछ रहे हैं कि भगवान श्रीराम का जन्म कहां हुआ था। कांग्रेस के माथे पर कई कलंक है, लेकिन इनको धोने का समय भी आया था, मगर कांग्रेस पार्टी ने भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा  के आमंत्रण को ठुकराकर फिर से अपने माथे पर एक ओर कलंक ले लिया। लोकतंत्र के इस महायज्ञ में सबके अपने-अपने एजेंडे हैं। घमंडिया गठबंधन भी एक एजेंडे के साथ चुनाव लड़ रहा है, लेकिन घमंडिया गठबंधन के एजेंडे को इस देश की जनता अच्छे से समझती है।



उत्तर प्रदेश से दोहरा रिश्ता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की धरती उत्तरप्रदेश से मेरे पूर्वज आजमगढ़ से बिहार होते हुए मध्यप्रदेश पहुंचे थे। उत्तरप्रदेश से मेरा दोहरा रिश्ता है। सुल्तानपुर मेरी ससुराल है। दामाद होने के नाते अपने ससुराल में आनंद आ रहा है। मन गदगद है। मुझे मालूम है कि यहां पर बड़ी संख्या में यदुवंशी भी रहते हैं। मैं सभी यदुवंशियों से कहना चाहता हूं आप सब भाग्यशाली हो। 5 हजार साल पहले भगवान श्रीकृष्ण ने धर्म की स्थापना के लिए पूरा जीवन लगा दिया। आज हमारे सामने पुनः वो समय आया है। अयोध्या में भगवान श्रीराम और उज्जैन में बाबा महाकाल लोक का आनंद आ गया है और अब मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के मुस्कुराने की बारी है।

भाजपा का एजेंडा सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ देश की सेवा कर रहे हैं। यह भाजपा सिर्फ कहती नहीं है, बल्कि करके भी दिखाती है। इसके कई प्रमाण हैं। जब देश में कोविड जैसी महामारी आई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने समस्त देशवासियों की जिंदगी बचाने का बीड़ा उठाया और सबको कोविड के टीके लगवाए। यदि आज हम सब जीवित हैं तो इसका श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जहां पर एक गरीब चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बनता है, एक किसान मजदूर का बेटा मुख्यमंत्री बनता है। यह सिर्फ भाजपा में ही हो सकता है। कांग्रेस पार्टी तो एक परिवार के भरोसे ही चल रही है।

भारत को शक्तिशाली बनाने के लिए भाजपा को जिताएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस देश के नागरिकों का पहला वोट पड़ा तो देश से आतंकवाद खत्म हो गया, दूसरा वोट पड़ा तो भगवान श्रीराम गर्भगृह में मुस्कुरा रहे हैं। अब तीसरी बार वोट पड़ेगा तो भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनेगा। हमें तीसरी बार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र  मोदी जी की सरकार बनाना है, क्योंकि भारत को शक्तिशाली बनाना है, सनातन धर्म की जय-जयकार पूरी दुनिया में करवाना है, दुनिया में मानवता की पुनर्स्थापना और भारत का मान-सम्मान बढ़ाना है। इसके लिए भाजपा को जीतना जरूरी है। अबकी बार-400 पार लाना है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गौरीगंज एवं हंटरगंज में आयोजित जनसभाओं के दौरान वहां उपस्थित जनसमूह को मध्यप्रदेश एवं उज्जैन आने का आमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग मध्यप्रदेश की धरती और बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पधारें। सभी का स्वागत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed