फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   LS Election: Falling turnout, weak efforts... Lakhs are out of home due to various reasons, do not vote

LS Election: गिरता मतदान, कमजोर प्रयास... अलग अलग वजह से लाखों हैं घर से बाहर, नहीं करते मतदान

Thu, 02 May 2024 10:45 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 02 May 2024 10:45 AM IST
सार

प्रदेश में हो चुके दो चरण के मतदान में कम वोट पड़े हैं। इसके पीछ के कारणों की तलाश में उन बातों को भुलाया जा रहा है, जिनकी वजह से मतदान तक पहुंचने के हालात गड़बड़ा रहे हैं।

विज्ञापन
LS Election: Falling turnout, weak efforts... Lakhs are out of home due to various reasons, do not vote
मप्र लोकसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकतंत्र के पर्व के लिए देशभर में मतदान का दौर जारी है। हजारों प्रयास और सैंकड़ों अपीलों का भी असर लोगों की अरुचि के तौर पर सामने आ रहा है। अब तक हो चुके दो चरणों के मतदान ने इस अरुचि को उजागर भी किया है और चुनाव आयोग से लेकर सियासी दलों के माथे तक शिकन भी बढ़ाई है। लेकिन इस बीच की जा रही कारणों की तलाश में उन बातों को भुलाया जा रहा है, जिनकी वजह से मतदान तक पहुंचने के हालात गड़बड़ा रहे हैं।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा के लिए बढ़ते युवाओं के कदम, जॉब के लिए घरों से दूर जाने की हिम्मत, मजदूरी के लिए गांवों से शहर के लिए होता पलायन और शादी ब्याह के रिश्तों में बंधकर अपना मूल एड्रेस बदलने के हालात। इन स्थितियों ने प्रदेश में ही हजारों की तादाद में लोग यहां से वहां हैं। सरकारी कामों की धक्का लगवाई आदतों ने हालात इतने विकट बना रखे हैं कि पता बदले लोग समय पर न तो अपना मूल एड्रेस परिवर्तित करवा पा रहे हैं और न जिम्मेदारी के साथ मतदाता सूची में संशोधित अधिकार सुनिश्चित करवा पा रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश में हजारों संस्थान
जानकारी के मुताबिक प्रदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेज की संख्या 27 से ज्यादा है। इनमें 4800 स्टूडेंट्स की क्षमता है। इसके विपरीत इससे कई गुना ज्यादा निजी कॉलेज भी प्रदेश में मौजूद हैं, जिनकी स्टूडेंट्स तादाद लाखों में है। इसके अलावा इंजीनियरिंग और दसों तरह के टेक्निकल एजुकेशन वाले संस्थान भी हैं। इधर अब तक गांवों से दूर उच्च शिक्षा के लिए भी हजारों स्टूडेंट्स को अपना घर छोड़ने की मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नौकरी की खातिर
सरकारी नौकरी की खातिर अपने घरों से दूर रहने वाले लोगों के लिए तो प्रक्रिया मौजूद है। लेकिन निजी संस्थानों से जुड़े कर्मचारियों के लिए ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। मजदूरी से लेकर छोटे रोजगार के लिए घर छोड़े हुए लोग भी इतने जागरूक नहीं हो पाए हैं कि वे समय रहते अपना पता दुरुस्त करवा सकें।

सैया की खातिर बदला पता
शादियों के बाद यहां से वहां जाने वाली लड़कियों की संख्या भी कम नहीं है। लेकिन मतदान के लिए वापस अपने मूल एड्रेस पर पहुंच पाना न तो आसान है और न ही संभव। इसके चलते भी बड़ी संख्या में महिलाओं को मतदान से वंचित रहना पड़ता है।


प्रयास इस और क्यों नहीं
बुजुर्गों, दिव्यांगों, मीडियाकर्मियों से लेकर सरकारी कर्मचारियों तक के लिए जहां हैं, वहां से मतदान की सुविधा चुनाव आयोग ने दी है। ऐसे ही प्रयास स्टूडेंट्स, जॉब करने वालों, नव विवाहित महिलाओं के लिए भी किए जा सकते हैं। प्रदेश में ही इस व्यवस्था से मतदान प्रतिशत की बढ़ी हुई स्थिति आंकलन की जा सकती है।

(भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed