फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Love Jihad: Shahil raped the girl by posing as Rahul, forced her to change her religion

लव जिहाद: शाहिल ने राहुल बनकर युवती से किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Wed, 18 Dec 2024 09:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 18 Dec 2024 09:31 PM IST
सार

भोपाल में साहिल नामक युवक ने राहुल बनकर एक युवती से दोस्ती की, दुष्कर्म किया और धर्म परिवर्तन का दबाव डाला। पहचान उजागर होने पर शादी से इंकार किया। पुलिस ने दुष्कर्म, एससी-एसटी और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। 

विज्ञापन
Love Jihad: Shahil raped the girl by posing as Rahul, forced her to change her religion
युवक ने पहचान छिपाकर किया दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रहने वाले साहिल उर्फ समीर नाम के मुस्लिम युवक ने अपनी मूल पहचान छिपाकर राहुल बनकर एक हिंदू युवती से दोस्ती की। दोस्ती करने के बाद आरोपी उससे राहुल बनकर मिलता रहा और शादी का वादा करके उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। आरोपी कुछ दिनों पहले युवती को धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने के बाद शादी करने को कहा, तब उसे पता चला कि यह हिंदू नहीं मुस्लिम है। आरोपी ने साजिश के तहत पहचान छिपाकर दोस्ती कर युवती का शारीरिक शोषण किया है। बुधवार को हिंदू लोगों के थाने पहुंचने के बाद दुष्कर्म, एससी-एसटी और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। 
विज्ञापन


कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि कोलार में रहने वाली 25 वर्षीय युवती प्राइवेट काम करती है। करीब चार साल पहले उसकी पहचान राहुल नामक युवक से हुई थी। दोस्ती होने के बाद राहुल ने युवती को मिलने के लिए बुलाया और जहांगीराबाद स्थित एक कमरे में ले जाकर उसने शारीरिक शोषण किया। राहुल ने बोला था कि वह जल्द ही उससे शादी कर लेगा। कुछ माह पहले पीडि़ता को पता चला कि युवक का नाम राहुल नहीं, बल्कि शाहिल है। इस पर उसने ऐतराज किया तो साहिल ने बोला कि वह अपना धर्म बदलकर उसके साथ शादी करेगा। पिछले दिनों युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो साहिल उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। युवती ने जब अपना धर्म परिवर्तन करने से इंकार किया तो उसने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटनास्थल जहांगीराबाद होने के कारण केस डायरी जहांगीराबाद थाने भेजी जा रही है। 
विज्ञापन


दो दिन बाद दर्ज हुआ प्रकरण
बताया जाता है कि दो दिन से पीड़िता और उसका परिवार पुलिस थाने के चक्कर लगा रहा था, लेकिन प्रकरण दर्ज नहीं हो सका। बुधवार को संस्कृति बचाओ मंच के कार्यकर्ता परिवार के साथ कोलार थाने पहुंचे और हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed