फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Love Jihad: Farhan along with Ali had gang-raped a minor, Nabeel was also arrested by the police

लव जिहाद : फरहान ने अली के साथ मिलकर नाबालिग से किया था सामूहिक दुष्कर्म, नबील भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Thu, 01 May 2025 11:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 01 May 2025 11:00 PM IST
सार

भोपाल लव जिहाद मामले में पुलिस ने फरार नबील को गिरफ्तार कर लिया है। फरहान का कॉलेज में जूनियर रहे बिहार निवासी नबील को गुरुवार को अशोका गार्डन पुसिल ने रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

विज्ञापन
Love Jihad: Farhan along with Ali had gang-raped a minor, Nabeel was also arrested by the police
भोपाल लव जिहाद के फरार आरोपी नबील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल के कोकता क्षेत्र में स्थित एक निजी कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं से जबरन दुष्कर्म करने के बाद उनका अश्लील वीडियो बनाकर शारीरिक और मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित किया जाता था कि वह फरहान के गिरोह के दूसरे युवकों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का मजबूर हो जाती थी। जो युवती थोड़ा साहस करके दूसरे युवकों से शारीरिक संबंध बनाने से मना करती थी, उसके साथ फरहान और अन्य युवक मारपीट करते थे। इतना ही नहीं फरहान तो यौन हिंसा पर उतर आता था। युवतियों को निर्वस्त्र कर उनके निजी अंगों पर हाथ से पीटता था, कई बार युवतियां तड़पते-तड़पते बेसुध तक हो जाती थीं। ऐसी स्थिति होने पर फरहान दूसरे युवकों के साथ उन युवतियों से शारीरिक संबंध बनवाकर उसका भी वीडियो बना लेता था। फरहान के मोबाइल, लैपटॉप और अन्य युवकों से बरामद हुए वीडियो में फरहान की हैवानियत स्पष्ट दिख रही है। वहीं, फरहान का कॉलेज में जूनियर रहे बिहार निवासी नबील को गुरुवार को अशोका गार्डन पुसिल ने गिरफ्तार कर रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन


विज्ञापन


अब तक की पुलिस की पड़ताल में सामने आ चुका है कि फरहान अब तक पांच से अधिक युवतियों से दुष्कर्म कर चुका है। एक पीड़िता नाबालिग है, उसके साथ फरहान और अली उर्फ सैयद अली एक साथ सामूहिक दुष्कर्म भी कर चुके हैं। यह खुलासा एक लैपटॉप की जांच में मिले वीडियो से हुआ। वीडियो मिलने के बाद पीड़िता ने भी स्वीकार किया कि दोनों ने एक साथ दुष्कर्म किया। जिस तरह से खुलासे हो रहे हैं, उससे लगता है कि इस गिरोह में दर्जन भर से अधिक युवतियों को अपना शिकार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल में लव जिहाद पर सख्त रुख: मंत्री सारंग बोले- अपराधियों को कंपा देने वाली कार्रवाई होगी

फरहान को अफसोस नहीं, बोला—सवाब का काम किया
पुलिस ने जब वीडियो दिखाकर फरहान से युवतियों के साथ दुष्कर्म करने के साथ इस तरह मारपीट, यौन हिंसा, निर्वस्त्र कर पूरे शरीर के अंगों में पीटना और शारीरिक यातना देने के संबंध में पूछताछ की तो उसे कोई अफसोस नहीं हुआ। फरहान ने स्वीकार किया कि वह गिरोह बनाकर हिंदू युवतियों को टारगेट कर उनसे दुष्कर्म करता था और ब्लैकमेल करता था। कई युवतियों से राशि भी ऐंठ चुका है। फरहान ने पुलिस को बताया है कि मैंने सवाब का काम किया है। सवाब यानी दूसरे धर्म की युवतियों से दुष्कर्म और उन्हें लव जिहाद करके मुस्लिम धर्म या रीति-रिवाज अपनाने के मजबूर करना गर्व और पुण्य का काम है। उसने स्वीकार किया कि उसके और उसके गिरोह के साथियों का लक्ष्य अधिक से अधिक लड़कियों से दुष्कर्म कर उनका जीवन बर्बाद करना था। इसलिए उसे इसका कोई पछतावा नहीं है, बल्कि गर्व है।


गांव से आने वाली युवतियां होती थी निशाने पर
इस गिरोह के निशाने पर अधिकांश ऐसी युवतियां होती थीं जो छोटे शहरों, कस्बों से भोपाल में पढ़ने आती थीं और निर्धन, सामान्य निर्धन परिवार से होती थी। उन्हें झांसे में लेना आसान होता था। इसके साथ ही उनके परिजन भी भोपाल नहीं आते थे। उनका कोई परिचित नहीं होता था, जिस कारण वह मुस्लिम युवकों के साथ घूमने के लिए आसानी से तैयार हो जाती थी। एक बार घूमने गईं और उनका वीडियो बनाकर फिर जबरन बुलाया जाता था। आरोपी युवतियों पर दोस्ती के बहाने विश्वास जमाते, फिर अकेले मिलने के दौरान दुष्कर्म करते और वीडियो बना लेते थे।

ये भी पढ़ें- लव जिहाद पर सख्त सांसद शर्मा की मांग- ऐसे मामलों में आरोपी की नसबंदी होनी चाहिए, तभी रुकेगी घटनाएं

नबील को तलाश रहे थे बिहार में, छिपा था भोपाल में
लव जिहाद के इस गिरोह के दो फरार आरोपियों में से एक बिहार निवासी नबील को अशोका गार्डन पुलिस ने गुरुवार का गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को तलाशने के लिए पुलिस की टीम बिहार गई थी, लेकिन वह भोपाल में ही छिपा था। दूसरा आरोपी अबरार को तलाशने कोलकाता गई टीम भी खालीहाथ लौट रही है। अबरार वर्तमान में पश्चिम बंगाल के 24 उत्तर परगना जिले के एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा था। केस दर्ज होते ही गायब हो गया है।
महिलाएं आज भोपाल के 26 स्थानों पर करेंगी प्रदर्शन

भोपाल में कॉलेज में पढ़ने वाली हिंदू छात्राओं को जाल में फंसाकर लव जिहाद करने वाले गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कल शुक्रवार को भोपाल में 26 स्थानों पर एक साथ हिंदू समाज संगठन और सनातनी महिलाएं प्रदर्शन करेंगी। शुक्रवार दो मई को हिंदू बेटियों को लव जिहाद के जाल में फंसाने और उनके साथ अनैतिक कृत्यों के खिलाफ महिलाओं का जंगी प्रदर्शन होने जा रहा है। सकल हिंदू समाज की तरफ से प्रियंका मिश्रा ने सभी सनातनी महिलाओं से लव जिहाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed