फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Lok Sabha Election: If Modi government is formed for the third time, Shivraj, VD and Scindia will get big resp

Lok Sabha Election: तीसरी बार मोदी सरकार बनी तो शिव, वीडी और सिंधिया को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, जानें संभावनाए

Mon, 03 Jun 2024 08:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 03 Jun 2024 08:00 PM IST
सार

 
लोकसभा चुनावों को लेकर एग्जिट पोल के अनुमानों में मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर भाजपा को क्लीन स्वीप का दावा किया गया है। यदि ऐसा होता है तो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का कद बढ़ेगा। उन्हें केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election: If Modi government is formed for the third time, Shivraj, VD and Scindia will get big resp
शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल्स कह रहे हैं कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। प्रदेश में भाजपा 28 से 29 सीटें जीत सकती है। ऐसा होता है तो प्रदेश के तीन दिग्गज नेता केंद्र में बड़ी भूमिका में नजर आएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कद बढ़ सकता है। केंद्र में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने पर शिवराज और वीडी शर्मा के साथ ही सिंधिया को भी कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। कयास लग रहे हैं कि शिवराज को कृषि मंत्रालय या रक्षा मंत्रालय जैसी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। वहीं, वीडी शर्मा और सिंधिया को कैबिनेट मंत्री पद मिल सकता है। 
विज्ञापन


शिवराज प्रदेश के बड़े नेता हैं। करीब 18 साल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। लाडली बहना और लाडली बहना योजना की वजह से देशभर में उन्हें मामा के नाम से जाना जाता है। प्रदेश के बाहर भी उन्हें मामा ही कहा जाता है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच भी उनकी छवि है। शिवराज के नेतृत्व में भाजपा ने मध्य प्रदेश की महिलाओं में अच्छी पैठ बनाई है। शिवराज खुद भी महिलाओं में काफी लोकप्रिय हैं और उन्हें भैया कहकर बुलाया जाता है। केंद्रीय नेतृत्व भी उनके अनुभव का लाभ केंद्र में उठाना चाहता है। प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह खुद कह चुके हैं कि अब शिवराज सिंह चौहान की जरूरत दिल्ली में है और उन्हें दिल्ली ले जा रहे हैं।  
विज्ञापन


वीडी का भी लगातार बेहतर प्रदर्शन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी पार्टी के प्रदेश संगठन की कमान संभालने के बाद से लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। विधानसभा चुनावों में भाजपा ने एंटी-इन्कम्बेंसी को नकारते हुए बड़ी जीत हासिल की। इसका श्रेय पार्टी के बूथ मैनेजमेंट और मजबूत संगठन को दिया गया। विधानसभा चुनाव से पहले वीडी शर्मा के नेतृत्व में ही पार्टी ने उप-चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वीडी शर्मा की तारीफ कर चुके हैं। शर्मा आरएसएस के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के भी भरोसेमंद हैं। ऐसे में तय है कि इस बार केंद्र में उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का केंद्रीय कैबिनेट में कद बढ़ सकता है। साफ है कि चुनाव प्रचार के लिए जब अमित शाह गुना पहुंचे तो उन्होंने जनता से कहा था कि हमने तो आपको बना-बनाया मंत्री दिया है। निश्चित तौर पर बड़ी जीत मिलने पर सिंधिया का कद भी टीम मोदी में बढ़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम मोदी में बढ़ेगा मध्य प्रदेश का महत्व
मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल रहे प्रहलाद पटेल और नरेंद्र सिंह तोमर लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़े, इस वजह से केंद्र में मध्य प्रदेश से दो मंत्री पद कम हुए हैं। इस समय आदिवासी वर्ग से फग्गनसिंह कुलस्ते और दलित वर्ग से वीरेंद्र खटीक केंद्र में मंत्री हैं। उनकी जीत उनका मंत्री पद कायम रख सकती है। प्रहलाद पटेल इस समय मध्य प्रदेश में मंत्री की भूमिका में हैं और तोमर प्रदेश विधानसभा में अध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed