फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Live-in partner strangled woman to death, disposed of body with siblings and mother; they met on dating app

भोपाल में युवती की हत्या: डेटिंग ऐप से शुरू हुआ प्यार, सेप्टिक टैंक में मिला अंजाम! लिव-इन पार्टनर निकला कातिल

Sat, 14 Feb 2026 03:48 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sat, 14 Feb 2026 03:48 PM IST
सार

MP: भोपाल के निशातपुरा में 22 वर्षीय युवती की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया है। लिव-इन पार्टनर ने पैसों के विवाद में गला घोंटकर हत्या की और मां, भाई-बहन संग मिलकर शव को लोहे की पेटी में बंद कर सेप्टिक टैंक में फेंक दिया।

विज्ञापन
Live-in partner strangled woman to death, disposed of body with siblings and mother; they met on dating app
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निशातपुरा इलाके में हुए एक अंधे कत्ल का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतका के लिव-इन पार्टनर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने महिला से छुटकारा पाने के लिए उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर भाई, बहन और मां के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगा दिया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को कमल नगर स्थित एक मकान के सेप्टिक टैंक से लोहे की पेटी में बंद एक महिला का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम और जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन

आसपास पूछताछ में शव की पहचान 22 वर्षीय मिसबाह निवासी गोंदिया (महाराष्ट्र) के रूप में हुई, जो पिछले कुछ समय से कमल नगर निवासी समीर के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। पुलिस ने समीर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसों को लेकर हुआ विवाद, फिर हत्या
पूछताछ में आरोपी समीर ने बताया कि उसकी और मिसबाह की पहचान एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। अक्टूबर 2025 से दोनों साथ रह रहे थे। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। समीर संबंध खत्म करना चाहता था, लेकिन मिसबाह अलग होने के लिए पैसों की मांग कर रही थी।


पढ़ें: खनन माफियाओं पर पुलिस का डंडा: दो थानों में रेत चोरी करते ट्रैक्टर जब्त, आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज

बीती 7-8 फरवरी की रात विवाद इतना बढ़ गया कि समीर ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद उसने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी। एक दिन तक शव को घर में ही रखा गया, फिर अगले दिन लोहे की पेटी में बंद कर सेप्टिक टैंक में फेंक दिया गया।

परिवार ने दिया साथ, चारों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने हत्या के आरोप में समीर, उसके भाई साहिल, बहन सायमा और मां शहनाज को गिरफ्तार कर लिया है। सभी कमल नगर के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि मिसबाह का अपने पहले पति से तलाक हो चुका था। वहीं समीर भी दो शादियां कर चुका है। उसकी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है और दूसरी पत्नी जबलपुर में रहती है। आरोपी पेशे से ऑटो चालक है। घटनास्थल आरोपी के घर से महज 200 मीटर की दूरी पर होने के कारण पुलिस को सुराग जुटाने में मदद मिली और 24 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed