{"_id":"66acea9c8823cc266a0b8d9c","slug":"like-private-hospitals-appointments-of-dentists-of-bhopal-s-government-hospitals-will-be-available-over-phone-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal news : निजी अस्पतालों की तरह भोपाल के सरकारी अस्पतालों के दंत चिकित्सकों का फोन से मिलेगा अपॉइंटमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal news : निजी अस्पतालों की तरह भोपाल के सरकारी अस्पतालों के दंत चिकित्सकों का फोन से मिलेगा अपॉइंटमेंट
Fri, 02 Aug 2024 07:48 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Fri, 02 Aug 2024 07:48 PM IST
सार
राजधानी भोपाल की सरकारी अस्पतालों में अब निजी अस्पतालों की तरह डेंटल चिकित्सकों के अपॉइंटमेंट लिए जा सकेंगे। इसके लिए नंबर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
दांत के मरीज का इलाज करते चिकित्सक
- फोटो : SOCIAL MEDIA
विस्तार
निजी अस्पतालों की तरह भोपाल के सरकारी अस्पतालों में संचालित दंत रोग इकाइयों में उपचार के लिए अब घर बैठे ही ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लिया जा सकता है। यह सुविधा आयुष्मान भारत निरामयम हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 18002332085 पर कॉल करके ली जा सकती है। आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन के उद्देश्यों की दिशा में विलियम जे क्लिंटन फंडेशन के सहयोग से संचालित यह टोल फ्री सुविधा सुबह 8.00 बजे से शाम 8.00 बजे तक उपलब्ध है।
इस तरह ले सकते हैं अपॉइंटमेंट
हेल्पलाइन पर फोन करके मरीज को अपने निवास स्थान या वर्तमान लोकेशन बतानी होगी। हेल्पलाइन द्वारा नजदीकी अस्पताल के विकल्पों के सुझाव दिए जायेंगे। मरीज के द्वारा बताए गए अस्पताल एवं समय के अनुसार अपॉइंटमेंट सुनिश्चित किया जायेगा। इस सुविधा के तहत अस्पतालों की ओपीडी के समय पर मरीज अपनी सुविधा को देखते हुए अपॉइंटमेंट ले सकता है। अपॉइंटमेंट के निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचकर चिकित्सक से परामर्श लिया जा सकता है। इस नंबर पर फोन करके आभा आई डी भी बनवाई जा सकती है। हितग्राही अपना आधार कार्ड नंबर और आधार लिंक मोबाइल नंबर बताकर आसानी से आभा आई डी बनवा सकेंगे।
भोपाल के इन अस्पतालों में मिलेगी सुविधा
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि जिला चिकित्सालय जयप्रकाश, सिविल अस्पताल बैरसिया, सिविल अस्पताल बैरागढ़ , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीनगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलार एवं मुख्यमंत्री संजीवनी पॉलीक्लिनिक गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में डेंटल यूनिट संचालित की जा रही हैं। इन यूनिट में ओरल कैंसर स्क्रीनिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र में बच्चों के दांतों की समस्याओं के लिए डेंटल यूनिट संचालित है। यहां पर पेडोडॉन्टिस सेवाएं दे रहे हैं। इन दंत रोग इकाइयों में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर ओपीडी के निर्धारित समय पर परामर्श एवं उपचार लिया जा सकता है। यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क है और इससे मरीज के समय की भी बचत होगी