{"_id":"6335d0c96ff9ff5f9f4bfabe","slug":"kolkata-stf-reached-bhopal-arrested-two-suspected-al-qaeda-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: कोलकाता एसटीएफ पहुंची भोपाल, दो संदिग्ध अलकायदा आतंकियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: कोलकाता एसटीएफ पहुंची भोपाल, दो संदिग्ध अलकायदा आतंकियों को किया गिरफ्तार
Thu, 29 Sep 2022 10:37 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 29 Sep 2022 10:37 PM IST
सार
कोलकाता एसटीएफ की टीम भोपाल पहुंची थी। भोपाल पुलिस की मदद से टीम में दो संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा है। ये अलकायदा से जुड़े बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को कोलकाता एसटीएफ ने भोपाल पहुंचकर ये कार्रवाई की है। कुछ दिन पहले पकड़े गए अलकायदा आतंकियों से पूछताछ में मिली जानकारी के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि बुधवार को कोलकाता एसटीएफ की टीम भोपाल पहुंची थी। भोपाल पुलिस की मदद से टीम में दो संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा है। ये अलकायदा से जुड़े बताए जा रहे हैं। गुरुवार को एसटीएफ दोनों को बंगाल लेकर पहुंची। सूत्रों के मुताबिक ये दोनों आतंकी नाम बदलकर ठिकाने बदल रहे थे। पता चला है कि वे हावड़ा में भी किराए के मकान रहे थे। कुछ दिन पहले ही हावड़ा और दक्षिण 24 परगना से गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ के बाद इनके बारे में पता चला। जांच की गई तो एसटीएफ को पता चला कि दोनों भोपाल में छिपे हैं। इन दोनों ही हर जगह अलग-अलग नामों से रह रहे थे।
कोलकाता ब्यरो के मुताबिक गुरुवार को बैंकशाल कोर्ट की विशेष अदालत में इनकी पेशी के दौरान सरकारी वकील ने कहा, दोनों संदिग्ध अलकायदा आतंकियों पर भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। उनके खिलाफ यूएपीए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।