फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Khelo India in MP Sports Minister Yashodhara Raje Scindia flagged off the cantors on Youth Day

Khelo India MP: युवा दिवस पर खेल मंत्री ने कैंटर्स को दिखाई हरी झंडी, बच्चों को स्पोर्ट्स की जानकारी देगी आशा

Fri, 13 Jan 2023 11:09 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 13 Jan 2023 11:09 AM IST
सार

खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2023 राज्य के आठ शहरों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 18 या उससे कम उम्र के 5000 एथलीटों के 27 खेलों में भाग लेने की उम्मीद है।  

विज्ञापन
Khelo India in MP Sports Minister Yashodhara Raje Scindia flagged off the cantors on Youth Day
खेलो इंडिया के कैंटर्स को रवाना करती खेल मंत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने गुरुवार को राष्ट्रीय युवा दिवस पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के कैंटर ऐक्टिवेशन प्रोग्राम की शुरुआत की। मंत्री सिंधिया ने टीटी नगर स्टेडियम से खेलो इंडिया यूथ गेम्स की ब्रांडिंग वाले कैंटर वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के साथ खेलो इंडिया की मेस्कॉट आशा भोपाल के विभिन्न स्कूलों में जाकर बच्चों को खेलो इंडिया के बारे में जानकारी देगी और उन्हें प्रोत्साहित करेंंगी।
विज्ञापन


खेल मंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श कुछ ऐसे हैं, जिनसे देश के प्रत्येक युवा को प्रेरणा लेनी चाहिए और खेलो इंडिया युवाओं के बारे में है। आज युवा दिवस के शुभ दिन पर हमने युवाओं को खेलो इंडिया यूथ गेम्स से जोड़ने की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक बच्चे को खेलो इंडिया की जानकारी मिले और वे खेल के प्रति आकर्षित हों। बच्चे खेल भावना के साथ देश के बेहतर और स्वस्थ नागरिक बनें।
विज्ञापन


बता दें, खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2023 की मेस्कॉट आशा ब्रांडेड वाहन के साथ शहर के कई सरकारी स्कूलों में उत्साहित बच्चों के साथ घुलने-मिलने गईं और इस अवसर पर संबंधित स्कूलों द्वारा आयोजित किए गए सूर्य नमस्कार और योग कार्यक्रमों में भी भाग लिया। कार्यक्रम के तहत शहर के जिन स्कूलों का भ्रमण किया गया उनमें सुभाष एक्सीलेंस, सरोजिनी नायडू गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नवीन, राजा भोज हायर सेकेंडरी स्कूल, कैंपियन स्कूल भोपाल, शासकीय महाराणा प्रताप स्कूल और कमला नेहरू राजकीय कन्या विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2023 राज्य के आठ शहरों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 18 या उससे कम उम्र के 5000 एथलीटों के 27 खेलों में भाग लेने की उम्मीद है।  भोपाल के अलावा इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और खरगोन में खेलो इंडिया के विभिन्न खेलों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed