फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Khajuraho was the hottest, Ratlam, Dhar and Narmadapuram witnessed light rain, a new system will be active fro

Mp weather: सबसे गर्म रहा खजुराहो, रतलाम, धार और नर्मदापुरम में हुई हल्की बारिश, कल से एक्टिव होगा नया सिस्टम

Sun, 22 Sep 2024 08:24 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 22 Sep 2024 08:24 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव आने वाला है। नया सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है, जिससे एक बार फिर बारिश का दौर देखने को मिल सकता है, इसके बाद मानसून विदाई की ओर आगे बढ़ेगा।

 

विज्ञापन
Khajuraho was the hottest, Ratlam, Dhar and Narmadapuram witnessed light rain, a new system will be active fro
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम कमजोर होने से बारिश का दौर थम गया। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान तेजी से बढ़ा है। खजुराहो का तापमान लगातार दूसरे दिन सबसे ज्यादा रहा यहां रविवार को 36 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं उज्जैन में तापमान 35.8 डिग्री, ग्वालियर में 35.2 डिग्री और गुना में 35.5 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में सुबह से धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बारिश का एक और सिस्टम एक्टिव होगा जिससे प्रदेश के कई जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग के आंकड़े को देखें तो भोपाल, ग्वालियर समेत प्रदेश के 38 जिलों में सामान्य बारिश का कोटा फुल हो गया है। यहां 100 फीसदी से 198 फीसदी तक बारिश हो चुकी है। श्योपुर ऐसा जिला है, जहां दोगुनी यानी 98 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। जबकि इंदौर, उज्जैन और रीवा अभी औसत से कम बारिश दर्ज की गई है। रविवार को रतलाम, धार और नर्मदापुरम में रविवार को हल्की बारिश हुई। 
विज्ञापन



सितंबर के आखिरी सप्ताह तक होगी बारिश
मौसम विभाग की सीनरी वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि 23 सितंबर से लो प्रेशर एरिया की एक्टिविटी देखने को मिलेगी। इसके बाद बारिश का दौर शुरू हो जाएगा, जो सितंबर के आखिरी सप्ताह तक बना रहेगा। इससे पूरा प्रदेश एक बार फिर भीगेगा। मानसून के दोबार एक्टिव होने से कई जिलों में झमाझम बारिश होगी और  हवा की स्पीड 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक देखी जा सकती है।इस दौरान रीवा शहडोल समेत पूर्वी मध्य प्रदेश में भी बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन



प्रदेश में मौसम की गतिविधियां
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में मानसून द्रोणिका बीकानेर, गुना, मंडला, राजनांदगांव, गोपालपुर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में अलग-अलग स्थानों पर हवा के ऊपरी भाग में दो चक्रवात बने हुए हैं। उत्तरी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बने दोनों चक्रवात के आपस में संबद्ध होकर 23 सितंबर को कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है जिसके प्रभाव से मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed