फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Key decision by the School Education Department: 618 compassionate appointments made in a single day; 587 post

स्कूल शिक्षा विभाग अहम फैसला: एक दिन में 618 अनुकंपा नियुक्ति, संभागों में 587 और संचालनालय में 31 पद भरे

Wed, 23 Sep 2026 05:22 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 23 Sep 2026 05:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री की समीक्षा से पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने लंबित अनुकंपा नियुक्ति के मामलों में तेजी दिखाते हुए एक दिन में 618 नियुक्ति आदेश जारी किए। इनमें संभागों के 587 और संचालनालय के 31 पद शामिल हैं। सभी नियुक्तियां सहायक ग्रेड-3 के पद पर की गई हैं।

विज्ञापन
Key decision by the School Education Department: 618 compassionate appointments made in a single day; 587 post
आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय अभिषेक सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों पर समीक्षा से पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने एक दिन में 618 कर्मचारियों की मृत्यु के बाद उनके परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति देने के आदेश जारी किए हैं।इनमें प्रदेश के अलग-अलग संभागों में रिक्त 587 पद और लोक शिक्षण संचालनालय के 31 पद शामिल हैं। सभी नियुक्तियां सहायक ग्रेड-3 के पद पर की गई हैं। यह प्रक्रिया 22 और 23 सितंबर के बीच पूरी की गई। नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को जल्द जॉइनिंग लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सीएम की समीक्षा से पहले संभागवार रिक्त पदों की जानकारी जुटाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेशभर में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों की समीक्षा करने वाले हैं। इससे पहले आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय अभिषेक सिंह ने विभाग के संयुक्त संचालकों को भोपाल बुलाकर संभागवार रिक्त पदों की जानकारी ली। इनमें वे पद भी शामिल थे, जो सहायक ग्रेड-3 के कर्मचारियों के सहायक ग्रेड-2 पद पर पदोन्नत होने के बाद खाली हुए थे। जानकारी के अनुसार प्रदेश के संभागों में 587 और लोक शिक्षण संचालनालय में 31 पद रिक्त मिले।
विज्ञापन

इसके बाद इन पदों पर लंबित अनुकंपा नियुक्ति के आवेदनों की पात्रता जांचकर नियुक्ति आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए।

शाम से देर रात तक चली प्रक्रिया
बताया गया है कि कुछ स्तर पर प्रक्रिया में देरी की स्थिति बनी थी। इसके बाद आयुक्त ने 22 सितंबर को ही नियुक्ति आदेश जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद मंगलवार शाम से देर रात तक दस्तावेजों की जांच और नियुक्ति आदेश जारी करने का काम चलता रहा। पात्रता जांच पूरी होने के बाद 618 अभ्यर्थियों को सहायक ग्रेड-3 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने के आदेश जारी किए गए। इनमें लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे मृत कर्मचारियों के परिजन भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एमपी में अभी बाकी है मानसून की आखिरी बारिश: 26 सितंबर तक बरसेंगे बादल, आज तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


अब जल्द जॉइनिंग के निर्देश
नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद संबंधित अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग की इस कार्रवाई से लंबे समय से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के मामलों में नियुक्ति का इंतजार कर रहे परिवारों को राहत मिली है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed