फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Ken-Betwa River Link Project Will Benefit MP and UP Green Revolution in Bundelkhand Details in Hindi

Ken-Betwa Link Project: केन-बेतवा लिंक परियोजना से MP और UP को कितना फायदा? बुंदेलखंड में भी लहराएगी हरियाली

Wed, 25 Dec 2024 09:54 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 25 Dec 2024 09:54 AM IST
सार

Ken-Betwa Link Project: केन बेतवा लिंक परियोजना से मध्यप्रदेश के 10 जिलों में 8.11 लाख हेक्टेयर और उत्तरप्रदेश के 4 जिलों में 2.51 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी। साथ ही बुंदेलखंड समेत दोनों प्रदेश के 65 लाख लोगों को पीने का पानी मिलेगा। पढ़ें, यह रिपोर्ट...

विज्ञापन
Ken-Betwa River Link Project Will Benefit MP and UP Green Revolution in Bundelkhand Details in Hindi
आज केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी। - फोटो : Ken-Betwa Link Project

विस्तार

मध्य प्रदेश के सूखाग्रस्त बुंदेलखंड में पानी के लिए लोगों को तरस्ते देखा होगा। भीषण गर्मी में सूखे की वजह से किसानों की आत्महत्या की खबरें आपने पढ़ीं और सुनी होंगी। हालात ऐसे कि पानी की एक-एक बूंद के लिए कई किलोमीटर तक किसानों को पैदल चलना पड़ता है। कई जगहों पर जान जोखिम में डालकर सैकड़ों फीट गहरे कुंए में उतरना पड़ता है, तब कहीं जाकर प्यास बुझाने के लिए एक बाल्टी पानी नसीब होता है। लेकिन, अब बुंदेलखंड में पानी के इस भीषण संकट का समाधान होने जा रहा हैं। मध्य प्रदेश से निकलने वाली केन और बेतवा नदी के आपस में जुड़ने के बाद पानी के संकट से लोगों को छुटकारा मिलेगा, किसानों के खेतों में हरियाली लहराएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन

मप्र और उत्तर प्रदेश के लोगों को कितना फायदा? 
केन बेतवा लिंक परियोजना के तहत मध्यप्रदेश के 10 जिलों में 8.11 लाख हेक्टेयर और उत्तरप्रदेश के 4 जिलों में 2.51 लाख हेक्टेयर मिलाकर कुल 10.62 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी। केन-बेतवा लिंक परियोजना से दोनों राज्यों के करीब 65 लाख लोगों को पेयजल की सुविधा मिलेगी। मध्य प्रदेश के 44 लाख और उत्तर प्रदेश के 21 लाख लोगों के लिए जल संकट खत्म होगा। पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सागर, रायसेन, विदिशा, शिवपुरी और दतिया समेत कुल 10 जिलों के लगभग दो हजार गाव में 8.11 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 7 लाख किसान परिवारों को सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी। वहीं, उत्तरप्रदेश में 59 हजार क्षेत्र में वार्षिक सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी और 1.92 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में मौजूदा सिंचाई का स्थिरीकरण किया जाएगा। जिससे उत्तरप्रदेश के महोबा, झांसी, ललितपुर और बांदा जिले में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। दौधन बांध के निर्माण से उत्तरप्रदेश के बांधा जिले में बाढ़ की समस्या से छुटकारा मिलेगा।  

मप्र में सिंचाई का रकबा 50 लाख हेक्टेयर  
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की दो राष्ट्रीय परियोजनाओं केन-बेतवा और पार्वती कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजनाओं से प्रदेश के सिंचाई रकबे में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। प्रदेश में सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2003 में जहां प्रदेश का सिंचाई रकबा करीब तीन लाख हेक्टेयर था, जो अब बढ़कर 50 लाख हेक्टेयर हो गया है। प्रदेश की निर्मित और निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं से प्रदेश में वर्ष 2025-26 तक सिंचाई का रकबा लगभग 65 लाख हेक्टेयरहोने की संभवना है। सरकार ने वर्ष 2028-29 तक प्रदेश की सिंचाई क्षमता 1 करोड़ हेक्टेयर तक पहुंचाने का का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए प्रदेश में तेज गति से कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण और संधारण के लिए वर्ष 2023-25 के बजट में 13 हजार 596 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। 

विज्ञापन

केन और बेतवा नदी के बारे में जानिए? 
केन नदी बुंदलेखंड की प्रमुख नदियों में से एक हैं। यह नदी यमुना की सहायक नदी है। केन नदी मध्य प्रदेश के कटनी जिले से निकलती हैं। यह नदी उत्तर प्रदेश के बांधा जिले के चिल्ला गांव में यमुना में मिलती है। इससे पहले यह 427 किमी की दूरी तय करती है। केन नदी पर पन्ना टाइगर रिजर्व के पास दौधन गांव के पास दौधन बांध बनाकर पानी को रोका जाएगा। इसके बाद टनल और नहर के माध्य से पानी को बेतवा में छोड़ा जाएगा। वहीं, बेतवा नदी मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से निकलती है। यह नदी रायसेन, भोपाल, विदिशा से होते हुए उत्तर प्रदेश के झांसी, ललितपुर जिलों से बहती हुई यमुना में मिलती है। इससे पहले यह 590 किमी की दूरी तय करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed