फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Karwa Chauth: There will be light clouds in the sky on Karwa Chauth, there may be a delay in sighting the moon

Karwa Chauth: करवा चौथ पर आसमान में रहेंगे हल्के बादल, चांद के दीदार में हो सकती है देरी, तेज बारिश से राहत

Thu, 09 Oct 2025 06:29 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 09 Oct 2025 06:29 PM IST
सार

करवा चौथ पर इस बार मध्य प्रदेश के कई शहरों में आंशिक बादलों के कारण चांद देखने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। हालांकि राहत की बात यह है कि तेज आंधी या बारिश की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
Karwa Chauth: There will be light clouds in the sky on Karwa Chauth, there may be a delay in sighting the moon
करवा चौथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुहागिनों के सबसे बड़े पर्व करवा चौथ पर इस बार मध्य प्रदेश के कई शहरों में आंशिक बादलों के कारण चांद देखने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। हालांकि राहत की बात यह है कि तेज आंधी या बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि राज्य में मुख्य रूप से बादल छाए रहेंगे, जिससे वातावरण में नमी और तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन


करवा चौथ पर मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार 10 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन कोई गंभीर मौसमी गतिविधि जैसे तेज बारिश या आंधी की आशंका नहीं है। इससे व्रत रख रही महिलाओं को दिनभर गर्मी और उमस का थोड़ा सामना करना पड़ सकता है, लेकिन चांद के दीदार में बादलों की बाधा सबसे बड़ी चिंता का विषय बन सकती है। 
विज्ञापन


 क्या करें अगर चांद न दिखे?
अगर मौसम की वजह से चांद के दर्शन न हो पाएं, तो धार्मिक परंपरा के अनुसार महिलाएं चंद्रमा की पूजा वैकल्पिक रूप से शिवलिंग या चित्र के माध्यम से कर सकती हैं। कई स्थानों पर डिजिटल चंद्र दर्शन का भी विकल्प अपनाया जा रहा है। इस बार चांद निकलने का समय रात्रि 8 बजे के बाद है, जो अलग-अलग शहरों में थोड़ा अंतर के साथ दिखाई देगा। राजधानी भोपाल में चंद्रोदय 8:13 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-करवा चौथ पर मध्य प्रदेश के शहरों में कब दिखेगा चांद, इस साल चंद्रमा भी होगा आपके ज्यादा पास

करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद 
शहर         चंद्रोदय का समय

इंदौर    8:10 - 8:20 बजे
ग्वालियर    8:10 - 8:25 बजे
उज्जैन    8:10 - 8:25 बजे
जबलपुर    8:10 - 8:30 बजे
रतलाम    8:10 - 8:35 बजे
सतना    8:10 - 8:20 बजे
सागर    8:15 - 8:30 बजे
विदिशा    8:15 - 8:30 बजे
शहडोल    8:15 - 8:30 बजे
भोपाल    8:13 - 8:26 बजे

यह भी पढ़ें- हर विधानसभा क्षेत्र में VC की सुविधा शुरू होगी, प्रशासनिक प्रक्रियाएं तेज होगी

 शुभ संयोग में मनाया जाएगा करवा चौथ
इस वर्ष करवा चौथ पर शुक्रवार का दिन पड़ रहा है, जो स्वयं में शुभता, वैवाहिक सुख और सौभाग्य का प्रतीक है। ग्रह-नक्षत्रों के विशेष संयोग भी इस व्रत को और अधिक फलदायी बना रहे हैं। महिलाएं सुबह सूर्योदय से पहले सरगी लेकर व्रत की शुरुआत करेंगी और रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारायण करेंगी।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed