फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Junior doctors' strike ended on the High Court's order, patients were facing problems due to the strike

Mp news : हाई कोर्ट के निर्देश पर जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, हड़ताल से मरीजों की बढ़ गई थी परेशानी

Sat, 17 Aug 2024 10:40 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 17 Aug 2024 10:40 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के जूनियर डॉक्टर्स हाई कोर्ट के निर्देश के बाद शनिवार रात 10 बजे अपनी हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया है। डॉक्टरों ने कहा हाई कोर्ट का हम सम्मान करते हैं।

विज्ञापन
Junior doctors' strike ended on the High Court's order, patients were facing problems due to the strike
जीएमसी के जूनियर डॉक्टर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के विरोध में देशभर के डॉक्टर आंदोलन कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के 13 मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर भी इस मामले को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद शनिवार रात 10 बजे जूनियर डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया है। डॉक्टरों ने कहा हाई कोर्ट का हम सम्मान करते हैं।

हाई कोर्ट हुआ सख्त तो डॉक्टर ने कैंसिल की हड़ताल
मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर कुछ लोगों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस मसले पर सुनवाई करते हुए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया और जूनियर डॉक्टर्स को हड़ताल खत्म करने के लिए कहा। अदालत की ओर से कहा गया कि डॉक्टर 20 अगस्त तक अपनी हड़ताल वापस लें। इसके बाद डॉक्टर के यूनियन की लगातार बैठकर चली रात 10 बजे डॉक्टर ने अपनी हड़ताल वापस ले ली और काम पर वापस आ गए। जूनियर डॉक्टरों के प्रवक्ता कुलदीप ने बताया कि माननीय उच्च नयायलय के आदेश के सम्मान में हम स्ट्राइक वापस लेते है। महिला चिकित्सक को न्याय दिलवाना हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन


निजी डॉक्टर भी रहे हड़ताल पर 
इधर शनिवार को निजी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के डॉक्टर भी काम बंद कर हड़ताल करने उतर गए। निजी अस्पतालों में केवल इमरजेंसी सेवाएं जारी रखी। राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में सीनियर डॉक्टरों ने 1 घंटे का काम बंद रखा बाकी समय ओपीडी जारी रही, लेकिन जूनियरों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल में भर्ती मरीजों की परेशानी बढ़ गई उनकी मलहम पट्टी तक नहीं हुई। कई मरीजों को छुट्टी दे दिया गया है। कई मरीज जांच को लेकर परेशान होते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक बोले हाईकोर्ट के रुख को लेकर हम आश्चर्यचकित
इससे पहले मध्यप्रदेश के शासकीय स्वशासी चिकित्सक महासंघ के राकेश मालवीय ने कहा कि हम चाहते हैं कि देश में समान कानून बने। हाईकोर्ट के रुख को लेकर हम आश्चर्यचकित हैं। देश में आंदोलन चल रहा हो, जहां इतनी बड़ी घटना हो गई है। दूसरी ओर हाईकोर्ट कहे कि आंदोलन का अधिकार नहीं है। हाईकोर्ट क्या चाहता है, हम पिट जाएं, मर जाएं। हमारे अधिकार नहीं हैं। मेरा कहना है कि हमें अपनी सुरक्षा और साथियों की सुरक्षा के लिए आंदोलन का अधिकार है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed