फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Jewellery Worth Lakhs Stolen from Architect’s Secret Locker, Shock After Return from Mumbai

Bhopal News: आर्किटेक्ट के गुप्त लॉकर से लाखों के जेवरात गायब, मुंबई से लौटकर देखा तो उड़ गए होश

Mon, 24 Nov 2025 09:38 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Mon, 24 Nov 2025 09:38 PM IST
सार

मुंबई में काम कर रहे आर्किटेक्ट के हबीबगंज इलाके में स्थित घर में बने गुप्त लॉकर से लाखों रुपये के जेवरात चोरी होने के बाद पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bhopal News: Jewellery Worth Lakhs Stolen from Architect’s Secret Locker, Shock After Return from Mumbai
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हबीबगंज थाना क्षेत्र के अशोका सोसायटी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक आर्किटेक्ट के घर में बने गुप्त लॉकर से लाखों रुपए के जेवर और नकदी चोरी हो गई। घटना का खुलासा तब हुआ जब मकान मालिक मुंबई से लौटे और लॉकर टूटा हुआ पाया।

विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार 56 वर्षीय मनीष ब्यौहार निवासी अशोका सोसायटी, पेशे से आर्किटेक्ट हैं और इन दिनों मुंबई में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका काम के सिलसिले में भोपाल आना-जाना होता रहता है। उन्होंने अपने भोपाल स्थित घर की देखरेख की जिम्मेदारी विक्की सोनी और रवि सोनी (निवासी गुना) को दे रखी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP News: बालाघाट में कछुए से धन बरसाने की चल रही थी तैयारी... तभी पहुंच गई पुलिस, 9 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष ने बताया कि उन्होंने घर में बुक शेल्फ के बीच एक गुप्त लॉकर बनवाया था। 15 जुलाई की शाम करीब 7 बजे, उन्होंने उसमें हीरे, सोने और चांदी के जेवर तथा नकद रकम रखी थी, इसके बाद वे मुंबई चले गए थे।


22 नवंबर की रात करीब 8 बजे जब वे मुंबई से लौटे और लॉकर खोला तो देखा कि वह टूटा हुआ है और उसमें रखे सभी जेवर व नकदी गायब थे। उन्होंने तुरंत अपने दोनों कर्मचारियों विक्की और रवि से पूछताछ की लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

हबीबगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घर के स्टाफ से पूछताछ की जा रही है और फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरी के दौरान किसी संदिग्ध की गतिविधि का सुराग मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed