फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Jagdish Devda: Deputy Chief Minister Jagdish Devda spoke on the heated politics over the statement

Jagdish Devda: बयान पर सियासत गर्माने पर बोले उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कहा गलत तरीके से पेश की जा रही बात

Fri, 16 May 2025 05:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 16 May 2025 05:46 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के सेना संबंधी बयान पर कांग्रेस ने हमला बोला, आरोप लगाया कि उन्होंने सेना का अपमान किया। देवड़ा ने सफाई दी कि बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया, उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' में सेना के पराक्रम की सराहना की थी। देवड़ा कांग्रेस पर दुष्प्रचार का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Jagdish Devda: Deputy Chief Minister Jagdish Devda spoke on the heated politics over the statement
जगदीश देवड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के सेना वाले बयान पर सियासी घमासान मच गया है। कांग्रेस लगातार हमलावर है। अब देवड़ा का बयान सामने आया है, उन्होंने इसे कांग्रेस का दुष्प्रचार बताया। 

विज्ञापन

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के बयान को लेकर उठे राजनीतिक विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस उनके बयान को गलत तरीके से पेश कर रही है। उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर जनता के सामने पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह जबलपुर में आयोजित सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। जहां उन्होंने भारतीय सेना की बहादुरी और 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता की सराहना की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देवड़ा ने बताया कि वहां मैंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारी सेना ने जो अद्वितीय पराक्रम दिखाया है, उसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है। देश की जनता भारत की सेना के चरणों में नतमस्तक है। हम उनके पराक्रम को प्रमाणित करते हैं, उन्हें सम्मान देते हैं।


ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में मंत्री के बाद अब डिप्टी सीएम देवड़ा के बयान पर विवाद; कांग्रेस ने सेना का अपमान बताया

तोड़मरोड़ कर पेश कर रहे बयान
डिप्टी सीएम देवड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके शब्दों को जानबूझकर तोड़मरोड़कर पेश कर रही है। देवड़ा ने यह भी कहा कि इस प्रकार की बयान को गलत तरीके से पेश करने के षड्यंत्र के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन और विचलित होकर इस तरह की बयानबाज़ी कर रही है। वह कार्रवाई के लिए शिकायत करेंगे। कांग्रेस को अपनी देश में स्थिति कैसे है यह स्वयं देखना चाहिए।

ये भी पढ़ें- सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- धरना सिर्फ नौटंकी, न्यायालय से ऊपर कोई नहीं

क्या था मामला
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में की गई कार्रवाई को लेकर डिप्टी सीएम देवड़ा ने कहा था कि देश की सेना और सैनिक उनके चरणों में नतमस्तक हैं, पूरा देश उनके चरणों में नतमस्तक है। उन्होंने जो जवाब दिया है, उसकी जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है। दरअसल, इस वाक्य से पहले वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र कर रहे थे। इस वजह से कांग्रेस ने उन पर सेना का अपमान करने का आरोप लगाया है। दावा है कि उपमुख्यमंत्री देवड़ा पीएम मोदी के चरणों में नतमस्तक होने की बात कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed