फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Jagdish Deora Controversy MP Deputy CM Says Army Bows to PM Modi Sparks Political Row

MP: मध्य प्रदेश में मंत्री के बाद अब डिप्टी सीएम देवड़ा के बयान पर विवाद; कांग्रेस ने सेना का अपमान बताया

Fri, 16 May 2025 03:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 16 May 2025 03:02 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने जबलपुर में कहा कि देश की सेना और सैनिक उनके चरणों में नतमस्तक हैं, पूरा देश नतमस्तक है। उन्होंने जो जवाब दिया है, उसकी जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है।

विज्ञापन
Jagdish Deora Controversy MP Deputy CM Says Army Bows to PM Modi Sparks Political Row
जबलपुर में क्या बोले उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह का कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है। इसी बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के एक बयान पर विवाद हो गया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में की गई कार्रवाई को लेकर डिप्टी सीएम देवड़ा ने कहा कि देश की सेना और सैनिक उनके चरणों में नतमस्तक हैं, पूरा देश उनके चरणों में नतमस्तक है। उन्होंने जो जवाब दिया है, उसकी जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है। दरअसल, इस वाक्य से पहले वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र कर रहे थे। इस वजह से कांग्रेस ने उन पर सेना का अपमान करने का आरोप लगाया है। दावा है कि उपमुख्यमंत्री देवड़ा पीएम मोदी के चरणों में नतमस्तक होने की बात कर रहे थे।       

विज्ञापन


विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  भीख, मेरा काम नहीं, कब्जा करेंगे क्या? शाह ही नहीं; इन मंत्रियों के ये बयान भी BJP के लिए बने मुसीबत
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा बयान, पढ़िए 
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम बीते गुरुवार को जबलपुर के दौरे पर थे। जहां, एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवड़ा ने कहा कि मन में बहुत क्रोध था, जो नजारा हमने देखा, जो पर्यटक घूमने गए थे, वहां चुन-चुनकर, धर्म पूंछ-पूंछकर, महिलाओं को एक तरह खड़ा करके, बच्चों के सामने पुरुषों को गोली मार दी गई। उस दिन से देश के लोगों में बहुत तनाव था, जब तक इसका बदला नहीं लिया जाएगा। जिन आतंकवादियों ने माताओं का सिंदूर मिटाया, और आतंकवादियों को जो पाल रहे हैं, उनको जब तक नेस्तनाबूद नहीं करते, तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हम धन्यवाद देना चाहेंगे। देश की सेना और सैनिक उनके चरणों में नतमस्तक हैं, पूरा देश नतमस्तक है। उन्होंने जो जवाब दिया है, उसकी जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है।  

ये भी पढ़ें: कर्नल सोफिया पर बदजुबानी कर बुरे फंसे मंत्री, FIR से लेकर सुप्रीम कोर्ट की फटकार तक; क्या-क्या हुआ


बयान पर अरुण यादव ने जताई आपत्ति
पूर्व मंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के बयान पर नाराजगी जताई है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि देश की सेना का अपमान किया गया है। इसे हिंदुस्तान सहन नहीं करेगा। इस बयान से भाजपा की सेना के प्रति सोच उजागर होती है।

सेना के अपमान वाला कथन
कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने डिप्टी सीएम देवड़ा के बयान का विरोध किया। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री का कथन सेना का अपमान करने वाला है। भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि ये पार्टी के बयान है या इन नेताओं के स्वयं के हैं।

मंत्री शाह के बिगड़े थे बोल 
मंत्री विजय शाह ने 12 मई (सोमवार) को महू के रायकुंडा गांव में आयोजित सार्वजनिक समारोह में कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था। हलमा कार्यक्रम में मंत्री शाह ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा- जिन आंतकियों ने पहलगाम में लोगों को मारा, उनके कपड़े उतरवाए, हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हीं (आंतकियों) की बहन को भेजकर उनकी ऐसी-तैसी करा दी। इसके अलावा भी मंत्री शाह ने अपने बयान में आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया था।  

बयान पर भाजपा ने क्या कहा? 
मप्र भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल ने डिप्टी सीएम देवड़ा के बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा- जैसी नज़र वैसे नज़ारे होते हैं, जैसे भाव होते हैं तो आपके सुनने के अर्थ भी वैसे ही हो जाते हैं। कांग्रेस के लिए देश की सेना का कोई सम्मान नहीं है और ये हमने पहले भी देखा है। आज भी कांग्रेस के नेता वही प्रवृत्ति बता रहे हैं। जगदीश देवड़ा ने बिल्कुल ठीक कहा है। पूरा देश, देश की सेना, सैनिकों के चरणों में नतमस्तक है जो उन्होंने पाकिस्तान को जवाब दिया है। अब कांग्रेसियों के मन में जो है, वही भाव निकलकर आएंगे। ये देश पूरी सेना के लिए अपने आपको कृतज्ञ महसूस करता है और भारतीय जनता पार्टी के नेता इसी बात को दोहरा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed