फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur stray dogs killed 18 months old girl

जबलपुर: कठौंदा गांव में छोड़े शहर भर के कुत्ते, डेढ़ साल की मासूम को नोंचकर मार डाला

Mon, 15 Feb 2021 06:58 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 15 Feb 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Jabalpur stray dogs killed 18 months old girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
मध्य प्रदेश के जबलपुर के कठौंदा गांव में पूरे शहर के आवारा कुत्ते छोड़े जा रहे हैं। इन श्वानों के कारण गांव के बच्चों की जान आफत में है। हद तो तब हो गई जब शुक्रवार को कुत्तों के एक झुंड ने डेढ़ साल की एक मासूम बच्ची की जान ले ली। 
विज्ञापन


घर के बाहर खेल रही थी मासूम
जबलपुर के मढोताल थाना क्षेत्र के कठौंदा गांव निवासी सुशील श्रीवास्तव की बेटी दीपाली के साथ यह घटना हुई। सुशील शुक्रवार को काम पर चले गए थे। पत्नी वर्षा श्रीवास्तव घर का काम कर रही थी और तीन साल का बेटा विवेक व बेटी दीपाली घर के बाहर खेल रहे थे। तभी कुत्तों का एक झुंड घूमता हुआ आया। बेटे ने उन्हें भगाने की कोशिश की तो कुत्ते उन पर लपक पड़े। विवेक तो भाग गया, लेकिन मासूम दीपाली उनके बीच फंस गई। कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया। उसे बुरी तरह काटा। 
विज्ञापन


दो दिन इलाज के बाद तोड़ा दम
बेटी की चीख सुनकर मां बाहर आई, लेकिन तब तक वह लहूलुहान हो चुकी थी। पड़ोसियों की मदद से उसे मां अस्पताल लेकर गई। दो दिन तक उसका इलाज चला। शनिवार को ऑपरेशन भी हुआ, खून भी चढ़ाया गया, लेकिन दीपाली को नहीं बचाया जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से हिंसक हो गए कुत्ते
बेटी की मौत से दुखी सुशील श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि जबलपुर नगर निगम पूरे शहर के कुत्तों को लाकर कठौंदा में छोड़ रहा है। यहां मरे हुए पशुओं का चमड़ा उतारा जाता है। मृत जानवरों का मांस खाने के कारण यहां के कुत्ते ज्यादा हिंसक हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed