फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Incidents of theft increased in Bhopal, police will take information of colony guards and servants, 45 lakh re

Bhopal:भोपाल में बढ़ी चोरी की घटनाएं, पुलिस कॉलोनियों के गार्ड, नौकरों की लेगी जानकारी,चोरों से 45 लाख बरामद

Thu, 29 Aug 2024 06:20 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 29 Aug 2024 06:20 PM IST
सार

भोपाल में चोरी की घटनाओं को कंट्रोल करने के लिए पुलिस अब सभी कॉलोनियों में काम करने वाले नौकरों और गार्डों की जानकारी लेगी। इधर रातीबड़ पुलिस ने 5 नकबजन गिरोह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक दर्जन वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

विज्ञापन
Incidents of theft increased in Bhopal, police will take information of colony guards and servants, 45 lakh re
चोरियों की जानकारी देते भोपाल कमिश्नर हरिनारायणचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के सूने मकानों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। कई गिरोह बाहर से आकर यहां चोरी को अंजाम दे रहे हैं। इसे लेकर भोपाल पुलिस अब सजग हो गई है। भोपाल कमिश्नर ने कहा है कि अब पुलिस हर कॉलोनी में उनके सुरक्षा गार्ड और घरों में काम करने वाले नौकरों की पूरी जानकारी लेगी ताकि ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोहों को पकड़ा जा सके। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। इधर राजधानी की रातीबड़ पुलिस ने 5 सदस्यीय नकबजन गिरोह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने करीब एक दर्जन वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने सोने-चांदी के आभूषण और वाहन समेत करीब 45 लाख रुपये कीमत की संपत्ति बरामद की है।
विज्ञापन


सूने मकानों मंदिरों की रैकी करता था  गिरोह
बदमाशों ने भोपाल के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलावा रायसेन में भी वारदातों को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार यह गिरोह दिन के समय सूने मकानों मंदिरों की रैकी करता था और रात के समय वारदातों को अंजाम देता था। रातीबड़ के साथ ही टीटी नगर, कमला नगर, मंडीदीप, बागसेवनिया, पिपलानी, कटारा हिल्स समेत अन्य स्थानों पर नकबजनी की वारदातों में लाखों रुपये कीमत के आभूषण, दोपहिया और चार पहिया वाहन चोरी की रिपोर्ट संबंधित थानों में दर्ज कराई गई थी। 
विज्ञापन


करीब 250 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रातीबड़ के साथ ही आसपास के थानों की पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गई थी। पुलिस टीमों ने घटनास्थलों का निरीक्षण करने के साथ ही जेल से रिहा हुए बदमाशों की जानकारी जुटाई। साथ ही इलाकों में लगे करीब 250 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर बदमाशों का रूटमैप तैया किया। इस दौरान पता चला कि पांच दोस्तों की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में रैकी करने के बाद वारदातों को अंजाम दिया है. उसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग क्षेेत्रों की पुलिस ने चोरों को पकड़ा
पलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गिरोह के अकरम उर्फ शकील निवासी कमला नगर, शोएब उर्फ रेहान निवासी बोर्ड कालोनी, जाहिद खान निवासी पीलूखेड़ी राजगढ़, आमिर हीरा निवासी गांधी नगर और शाहरुख कान निवासी गांधी नगर को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, कार, स्कूटर, मोटर सायकिल, एलईडी टीवी और वारदात में उपयोग किए गए औजार समेत करीब 45 लाख रुपये कीमत का माल जब्त किया है। पुलिस की आधा दर्जन टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए रातीबड़ थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा के साथ ही एसआई ओपी रघुवंशी, निरीक्षक निरूपमा पांडेय, एसआई अफसर खान के नेतृत्व में चार टीमें बनाई गई थी. इसके अलावा आसूचना और तकनीकी टीम का गठन किया गया था। दो दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर उक्त गिरोह का खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed