{"_id":"6194a2f32b3bb114963b5ed2","slug":"in-rewa-madhya-pradesh-a-bsf-jawan-shot-his-own-parents-in-a-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीवा: बेरोजगार चाचा को जमीन दे दी तो बीएसएफ जवान ने अपने माता-पिता को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीवा: बेरोजगार चाचा को जमीन दे दी तो बीएसएफ जवान ने अपने माता-पिता को गोली मारी
Wed, 17 Nov 2021 01:20 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:20 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के रीवा में बीएसएफ जवान ने जमीन के विवाद में अपने ही माता-पिता को गोली मार दी। दोनों को संजय गांधी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
फायरिंग(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
विस्तार
मध्यप्रदेश के रीवा में जमीन विवाद को लेकर बीएसएफ के जवान ने अपने ही माता-पिता को गोली मार दी। जवान इस बात से नाराज था कि पिता ने अपने छोटे बेरोजगार भाई को जमीन दे दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
यह मामला रीवा के पंडरिया गांव का है। 30 वर्षीय विशेष पांडे 10 दिन पहले दिवाली पर छुट्टी लेकर घर आया था। विशेष के पिता अंबिका पांडे ने अपने छोटे भाई को बंटवारे में ज्यादा जमीन दे दी थी। बेटे ने इसका विरोध किया। तब पिता ने उससे कहा कि चाचा जीवनभर बेरोजगार रहा है। दो डेसिमल जमीन पर विवाद मत करो। इसे लेकर दोनों में विवाद था। इसी दौरान वह अपने कमरे से अपनी लाइसेंसी बंदूक ले आया। छीनाछपटी में पिता अंबिका पांडे, उम्र 52 वर्ष, को गोली लग गई। मां शीला पांडे, उम्र 48 वर्ष, बीचबचाव करने आई तो विशेष ने उसे भी गोली मार दी।
लाइसेंसी बंदूक से किए फायर
पुलिस का कहना है कि मंगलवार को शाम 6 से 7 बजे के बीच यह विवाद हुआ। इस दौरान विशेष ने तीन बार फायर किए। पिता के पैर में दो गोली और मां के हाथ में एक गोली लगी है। विशेष के पिता भी सेना में थे। हवलदार पद से रिटायर हुए थे। लौर थाना प्रभारी मनोज गौतम ने बताया कि विशेष पांडे फरार है। पुलिस उसे तलाश रही है।