फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   IAS Transfer: Madhya Pradesh's senior IAS Faiz Ahmed Kidwai again took the road to New Delhi

IAS Transfer: अनुराग जैन रोड ट्रांसपोर्ट एवं हाईवेज मंत्रालय के सेक्रेटरी, किदवई भी प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली गए

Thu, 20 Apr 2023 10:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 20 Apr 2023 10:39 PM IST
सार

केंद्र सरकार की अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ कैबिनेट (एसीसी) ने एक दर्जन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर/ नई पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इसमें मध्यप्रदेश कैडर के तीन आईएएस फैज अहमद किदवई, अलका उपाध्याय और अनुराग जैन शामिल हैं। 

विज्ञापन
IAS Transfer: Madhya Pradesh's senior IAS Faiz Ahmed Kidwai again took the road to New Delhi
तबादला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

केंद्र सरकार की अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ कैबिनेट (एसीसी) ने एक दर्जन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर/ नई पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इसमें मध्यप्रदेश कैडर के तीन आईएएस फैज अहमद किदवई, अलका उपाध्याय और अनुराग जैन शामिल हैं। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने गुरुवार को एक दर्जन आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर/नई पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इसमें मध्य प्रदेश कैडर के तीन आईएएस अधिकारी भी शामिल हैं। मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनुराग जैन को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की औद्योगिक नीतियां विभाग से रोड ट्रांसपोर्ट एवं हाईवेज मंत्रालय का सेक्रेटरी बनाया गया है। बता दें प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के सेवानिवृत्ति के समय अनुराग जैन का नाम नए सीएस के लिए आगे चल रहा था। हालांकि प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्ति की तारीख 30 नवंबर 2022 को ही इकबाल सिंह बैंस को छह माह का एक्सटेंशन दे दिया था। अब उनका कार्यकाल 30 मई 2023 को पूरा हो रहा है। 
विज्ञापन


वहीं, 1990 बैच की आईएएस अधिकारी अलका उपाध्याय  को  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से पशुपालन, डेयरी और फिशरीज मंत्रालय में पशुपाल और डेयरी सेक्रेटरी बनाया गया है। वहीं, मध्य प्रेदश में सामाजिक न्याय विभाग के प्रमुख सचिव के पद पर कार्यरत 1996 बैच के आईएएस अधिकारी फैज अहमद किदवई को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग का एडिशनल सेक्रेटरी बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 12 आईएएस अधिकारियों का किया गया तबादला
आईएएस अधिकारी का नाम कहां कार्यरत थे कहां भेजे गए
अरुण सिंह, आईएएस (यूपी: 87 बैच) सचिव, उर्वरक विभाग, रसायन और उर्वरक मंत्रालय भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार, संस्कृति मंत्रालय के महानिदेशक
अनुराग जैन, आईएएस (एमपी:89 बैच) सचिव, डीपीआईआईटी सचिव, रोड ट्रांसपोर्ट एवं हाईवेज मंत्रालय
राजेश कुमार सिंह, आईएएस (केएल:89 बैच) पशुपालन एवं डेयरी विभाग सचिव, डीपीआईआईटी
अलका उपाध्याय, आईएएस (एमपी:90 बैच) सचिव, सड़क परिवहन मंत्रालय पशुपालन, डेयरी और फिशरीज मंत्रालय में पशुपालन और डेयरी सचिव
अंजलि भावरा, आईएएस (पीबी:88 बैच) सचिव,सामाजिक न्याय विभाग और अधिकारिता सचिव, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग
मुखमीत सिंह भाटिया, आईएएस (जेएच:90 बैच),  सचिव, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्राधिकरण रासायनिक हथियार सम्मेलन
सौरभ गर्ग, आईएएस (ओआर:91 बैच) मुख्य कार्यकारी अधिकारी, यूनिक
सामाजिक न्याय विभाग 
सचिव, सामाजिक न्याय विभाग और
अधिकारिता
अभिलक्ष लिखी, आईएएस (एचवाई:91 बैच) अतिरिक्त सचिव, कृषि विभाग
और किसान कल्याण
विशेष कार्य अधिकारी, मत्स्य विभाग
वी. विद्यावती, आईएएस (केएन:91 बैच) महानिदेशक, भारत पुरातत्व सर्वेक्षण, संस्कृति मंत्रालय विशेष कार्य अधिकारी, पर्यटन मंत्रालय
राकेश सारवाल, आईएएस (टीआर:88 बैच) प्रबंध निदेशक, राष्ट्रीय वक्फ
विकास निगम लिमिटेड
अतिरिक्त सचिव, अंतर राज्य परिषद सचिवालय, गृह मंत्रालय
 राकेश रंजन, आईएएस (एमएन:92 बैच) अतिरिक्त सचिव, उच्च विभाग
शिक्षा, शिक्षा मंत्रालय
सचिव, कृषि विभाग और किसान कल्याण
फैज अहमद किदवई, आईएएस (एमपी:96 बैच), प्रमुख सचिव, मध्यप्रेदश सामाजिक न्याय विभाग  अतिरिक्त सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed