फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   I Love Mahadev banners were put up in Bhopal, the patron of the Jagrat Hindu Manch said – Mahakal is at the ce

भोपाल में लगे I Love Mahadev के बैनर, जाग्रत हिंदू मंच के संरक्षक बोले- महाकाल हमारी आस्था के केंद्र में

Fri, 26 Sep 2025 09:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 26 Sep 2025 09:57 PM IST
सार

भोपाल की शीतल दास की बगिया में जाग्रत हिंदू मंच ने शनिवार को I Love Mahadev लिखे बैनर लगाकर अपनी आस्था का अनोखा प्रदर्शन किया। मंच के संरक्षक डॉ. दुर्गेश केसवानी ने कहा कि महाकाल पूरी दुनिया की आस्था के केंद्र हैं और उनके बैनर लगाने पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
I Love Mahadev banners were put up in Bhopal, the patron of the Jagrat Hindu Manch said – Mahakal is at the ce
जाग्रत हिंदू मंच ने I Love Mahadev लिखे बैनर लेकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के शीतल दास की बगिया में शनिवार को जाग्रत हिंदू मंच ने I Love Mahadev लिखे बैनर लगाकर अपनी आस्था का अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान मंच के संरक्षक डॉ. दुर्गेश केसवानी ने कहा कि महाकाल हमारी आस्था के केंद्र हैं और इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। जाग्रत हिंदू मंच के संरक्षक डॉ. केसवानी ने कहा कि महाकाल सिर्फ उज्जैन या मध्य प्रदेश के नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की आस्था के केंद्र हैं। उन्होंने कहा, “महाकाल देवों के देव और कालों के काल हैं, सृष्टि का संचालन महाकाल ही करते हैं। मध्य प्रदेश को यह सौभाग्य प्राप्त है कि यहां महाकाल और ओंकारेश्वर जैसे ज्योतिर्लिंग हैं।” उन्होंने कहा कि यदि कोई अपने ईष्ट को पूजता है और उनके बैनर लगाता है तो इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मैपकॉस्ट में करोड़ों के भ्रष्टाचार की शिकायतों पर पर्दा डालने की कोशिश, आरोपी DG से ही मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन


गंगा-जमुनी तहजीब का देश है भारत 
डॉ. केसवानी ने कहा कि भारत विविधता में एकता का प्रतीक है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर दूसरे धर्मों के लोग अपने धार्मिक पोस्टर और बैनर लगाते हैं तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। “यह देश गंगा-जमुनी तहजीब का देश है। हर धर्म को मानने वालों को अपनी आस्था व्यक्त करने का अधिकार है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि आपत्ति केवल उन लोगों से है जो धार्मिक आयोजनों पर हमला करते हैं। उन्होंने कहा कि दुर्गा जी के जुलूस या हनुमान जी के जुलूस पर पथराव करने वालों से हमें आपत्ति है। हमें थूकबाजों और पत्थरबाजों से दिक्कत है, जो समाज में नफरत फैलाने का काम करते हैं।” डॉ. केसवानी ने आगे कहा कि लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसी गतिविधियां सामाजिक सौहार्द को तोड़ने का काम करती हैं और इन्हें किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जाग्रत हिंदू मंच ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार इस तरह के तत्वों पर कठोर कार्रवाई करेगी। मंच ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि समाज में सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: राहुल-प्रिंयका बयान पर कैलाश विजयवर्गीय की सफाई बोले - मैं भी अपनी बहन का सिर चूमता हूं

जुमे की नमाज के बाद लगाए आई लव मोहम्मद के स्टिकर 
आई लव मोहम्मद" अभियान अब मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल तक पहुंच गया है। जुमे की नमाज के बाद ताज-उल-मसाजिद समेत कई मस्जिदों के बाहर मुस्लिम समाज के लोग एकजुट दिखाई दिए। नमाज खत्म होने के बाद मस्जिदों से निकलने वाली गाड़ियों पर बड़े पैमाने पर "आई लव मोहम्मद" लिखे स्टिकर लगाए गए। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि उन्हें अपने नबी का नाम लेने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने तर्क दिया कि जैसे हिंदू समाज "जय श्रीराम" बोलता है और इस पर कभी आपत्ति नहीं होती, वैसे ही वे मोहम्मद साहब का नाम लेकर अपनी आस्था व्यक्त करेंगे।
 
ये भी पढ़ें-  MP News: सोयाबीन खरीदी की प्रदेश में फिर लागू होगी भावांतर योजना, मुख्यमंत्री ने किया एलान



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed