फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   hopal: 8 pairs of trains passing through Bhopal division will be cancelled till November 20, festival special

Bhopal: भोपाल मंडल से गुजरने वाली 8 जोड़ी ट्रेनें 20 नवंबर तक रहेंगी रद्द,फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें रहेगीं जारी

Tue, 12 Nov 2024 07:12 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 12 Nov 2024 07:12 PM IST
सार

नॉन इंटलॉकिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली 8 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन 20 नवंबर तक प्रभावित रहेगा। वहीं फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा। इधर महामना एक्सप्रेस में दो कोच अस्थाई रूप से लगाए गए हैं।

विज्ञापन
hopal: 8 pairs of trains passing through Bhopal division will be cancelled till November 20, festival special
रेलगाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत करकेली स्टेशन में प्री एनआई व एनआई कमीशनिंग के तहत तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य किया जायेगा। इस कारण भोपाल मंडल से गुजरने वाली 8 जोड़ी ट्रेनें 20 नवंबर तक रद्द रहेगीं। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रहीं फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा। इधर नवंबर के महीने में रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन,अजमेर-पुष्कर स्पेशल,नई दिल्ली-मुम्बई सेन्ट्रल-नई दिल्ली और बांद्रा टर्मिनस-भुज सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों से गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र दिल्ली और यूपी के यात्रियों को एक राज्य से दूसरे राज्य जाने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन




20 नवंबर तक ये 8 जोड़ी ट्रेनें रद्द
11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस (16-19 नवंबर 2024)2।
11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस (17-20 नवंबर 2024)।
18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस (15-19 नवंबर 2024)।
18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस (16-20 नवंबर 2024)।
11751 रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल (18 नवंबर 2024)।
11752 चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल (19 नवंबर 2024)।
18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस (17 नवंबर 2024)।
18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस (18 नवंबर 2024)।
18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस (14 नवंबर 2024)।
18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस (16 नवंबर 2024)।
05755 चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल (19 नवंबर 2024)।
05756 अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल (19 नवंबर 2024)।
08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल (17-19 नवंबर 2024)।
08270 चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल (17-19 नवंबर 2024)।
06617 कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल (16-19 नवंबर 2024)।
06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल (17-20 नवंबर 2024)


महामना एक्सप्रेस में दो कोच अस्थाई रूप से लगाया 
यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त कोच स्थाई और अस्थाई रूप से लगाए जाते रहे हैं। इसी कड़ी में रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 20905/20906 एकता नगर (केवड़िया)-रीवा-एकता नगर (केवड़िया) साप्ताहिक महामना एक्सप्रेस में शयनयान श्रेणी के दो कोच अस्थाई रूप से दोनों दिशाओं में दिसंबर 2024 तक लगाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 20905 एकता नगर (केवड़िया)-रीवा महामना एक्सप्रेस में 15 नवम्बर से 27 दिसंबर 2024 तक इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20906 रीवा-एकता नगर (केवड़िया) महामना एक्सप्रेस में 16 नवम्बर से 28 दिसंबर 2024 तक शयनयान श्रेणी के दो कोच अस्थाई रूप से लगाने का निर्णय लिया गया है। महामना एक्सप्रेस में अस्थाई कोच जुड़ जाने से यह गाड़ी 1 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 6 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 8 शयनयान श्रेणी, 2 सामान्य श्रेणी, 1 रसोईयान  एवं 1 जनरेटर कार, 1 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोचों के साथ चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed