फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   high-speed dumper rammed into a roadside grocery shop, three shops damaged

MP News: सड़क किनारे की किराना दुकान में घुसा तेज रफ्तार डंपर, तीन दुकानें क्षतिग्रस्त

Wed, 27 Aug 2025 09:48 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोपाल Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 27 Aug 2025 09:48 AM IST
सार

भोपाल के रातीबड़ इलाके में देर रात एक तेज रफ्तार डंपर सड़क किनारे बनी किराना दुकान में घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पास की दो और दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
 

विज्ञापन
high-speed dumper rammed into a roadside grocery shop, three shops damaged
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के रातीबड़ इलाके में आधी रात एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर बेकाबू होकर सड़क किनारे बनी किराना दुकान में घुस गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पास की दो अन्य दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि हादसे के वक्त दुकानें बंद थीं और कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यह घटना 25 अगस्त की रात करीब एक बजे हुई। दीप्ति कतरोलिया (30), निवासी मालीखेड़ी रोड, मुंगालिया छाप, रातीबड़ में रहती हैं और एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती हैं। उनके घर पर ही किराना दुकान है। देर रात अचानक जोरदार आवाज सुनकर वे बाहर आईं तो देखा कि डंपर उनकी दुकान में घुस चुका था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  BJP अध्यक्ष नड्डा के साथ जबलपुर से दिल्ली पहुंचे CM यादव, क्या मुख्य सचिव को मिलने वाला है एक्सटेंशन?
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर के चलते दुकान का सामान, काउंटर और दीवार पूरी तरह टूट गए। डंपर की चपेट में बगल की चक्की और सब्जी की दुकान भी आ गईं, जिससे दोनों की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। आसपास के लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और बाद में दीप्ति ने थाने जाकर डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन तीनों दुकानों को मिलाकर लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed