फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Hi-tech bookies: From Gwalior to Bhopal, they were betting online for IPL

आईपीएल का सट्टा: ग्वालियर से भोपाल आकर लगा रहे थे ऑनलाइन सट्टा, हार-जीत का दांव लगा रहे नौ गिरफ्तार

Thu, 20 Apr 2023 09:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 20 Apr 2023 09:22 PM IST
सार

IPL betting: क्राइम ब्रांच की टीम ने कोलार और लालघाटी में अलग-अलग कार्रवाई की है। दोनों मामलों में कुल ग्यारह आरोपी बनाए गए हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने 20 हजार 500 नगदी, तीन मोबाइल फोन और मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा बुक करने का लाखों का हिसाब जब्त किया है।

विज्ञापन
Hi-tech bookies: From Gwalior to Bhopal, they were betting online for IPL
IPL BETTING - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हार-जीत का ऑनलाइन दांव लगा रहे नौ सटोरियों को भोपाल क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आईडी खरीदकर सट्टा लगा रहे थे। आरोपियों के पास से 20 हजार रुपये और तीन मोबाइल जब्त किए गए हैं। इस मामले में अभी दो आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की टीम ने कोलार और लालघाटी में अलग-अलग कार्रवाई की है। दोनों मामलों में कुल ग्यारह आरोपी बनाए गए हैं। एडीसीपी क्राइम ब्रांच शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि ललिता नगर के सिद्धार्थ टॉवर, कोलार की पार्किंग में आईपीएल का सट्टा बुक किए जाने सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की तो वहां खुलेआम हार-जीत का दांव ऑनलाइन लगाया जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त शाहनवाज खान, सलमान खान, हरिओम गुप्ता, नरेश गोस्वामी, छोटू खान और अमन बेग के रूप में हुई, जबकि दो आरोपी फरार हैं। इसी तरह क्राइम ब्रांच की दूसरी टीम ने लालघाटी के पास दबिश देकर तीन सटोरियों को पकड़ा है। आरोपियों की शिनाख्त भोपाल निवासी आदित्य, लतीश कुचलानी और नवीन फूलचंदानी के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 20 हजार 500 नगदी, तीन मोबाइल फोन और मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा बुक करने का लाखों का हिसाब जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार आरोपी भी ग्वालियर के
क्राइम ब्रांच के अनुसार कोलार में पकड़े गए सभी आरोपी मूलत: ग्वालियर के रहने वाले हैं। वे ग्वालियर से सट्टा बुक करने ही भोपाल आए थे। दोनों फरार आरोपी भी ग्वालियर के रहने वाले हैं। क्राइम ब्रांच पता करने में जुटी है कि किस बड़े सटोरिए के जरिए ये भोपाल में आकर सट्टा बुक कर रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed