फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Heavy rainfall subsides in MP: 3-day respite, weather to change again from September 13; rainfall currently 7%

एमपी में थमी तेज बारिश: 3 दिन राहत, 13 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, अभी सामान्य से 7% कम पानी

Thu, 10 Sep 2026 07:30 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Thu, 10 Sep 2026 07:30 AM IST
सार

एमपी में फिलहाल भारी बारिश से राहत है। 13 सितंबर से पश्चिमी हिस्से में बारिश फिर जोर पकड़ सकती है। अगस्त के आखिरी सप्ताह में हुई तेज बारिश से आंकड़े में सुधार हुआ, लेकिन पूरे प्रदेश में अब भी सामान्य से करीब 7% कम बारिश है।

विज्ञापन
Heavy rainfall subsides in MP: 3-day respite, weather to change again from September 13; rainfall currently 7%
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर फिलहाल थम गया है। प्रदेश में बारिश कराने वाली कोई मजबूत मौसम गतिविधि सक्रिय नहीं है। बुधवार को ज्यादातर हिस्सों में धूप रही। अगले तीन दिन भी तेज बारिश से राहत के आसार हैं। गुरुवार को किसी भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। शुक्रवार को उमरिया, मंडला, बालाघाट और डिंडौरी में भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


13 सितंबर से फिर बढ़ेगा बारिश का जोर
मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक, फिलहाल प्रदेश में बारिश के लिए अनुकूल मजबूत गतिविधि नहीं है। पश्चिमी हिस्से में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, लेकिन इसका असर प्रदेश में ज्यादा नहीं है। 13 सितंबर से पश्चिमी मध्यप्रदेश में फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है। बुधवार को ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहा। भोपाल समेत कई शहरों में धूप निकलने से उमस बढ़ी। गुरुवार को भी अधिकांश जगह मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


32 जिलों में अब भी बारिश की कमी
प्रदेश में सामान्य बारिश 37.3 इंच है, जबकि अब तक करीब 7% कम पानी गिरा है। पिछले सप्ताह हुई अच्छी बारिश से खासकर पूर्वी मध्यप्रदेश की स्थिति में सुधार हुआ है। जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में बारिश का आंकड़ा अब सामान्य के करीब पहुंच गया है। इसके बावजूद बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, दमोह, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, मंडला, रीवा, सागर और सिवनी समेत कई जिलों में 5 से 25% तक बारिश कम है। पश्चिमी हिस्से के कई जिलों में यह कमी 7 से 55% तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश
अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।


यह भी पढ़ें-इम्युनिटी की जांच से तय होगा इलाज: भोपाल में देशभर के विशेषज्ञ जुटे, वैक्सीन से लेकर भविष्य की थेरेपी पर मंथन


जून की कमी अब तक पूरी नहीं
जून में प्रदेश में सामान्य से 14% कम बारिश हुई थी। जुलाई और अगस्त में अच्छी बारिश होने के बावजूद जून की कमी पूरी नहीं हो सकी। मानसून के दौरान दो बार बारिश का ब्रेक भी आया। अगस्त के आखिरी सप्ताह में हुई तेज बारिश से आंकड़े में सुधार हुआ, लेकिन पूरे प्रदेश में अब भी सामान्य से करीब 7% कम बारिश है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed