फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Heavy rain in many districts including Bhopal, 4 people died due to lightning, alert of heavy rain for 5 days

MP WEATHER: भोपाल समेत कई जिलों में हुई तेज बारिश,  बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत, 5 दिन तक तेज बारिश का अलर्ट

Fri, 19 Jul 2024 09:12 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 19 Jul 2024 09:12 PM IST
सार

राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। सतना के अलग-अलग क्षेत्र में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। अगले 5 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
 

विज्ञापन
Heavy rain in many districts including Bhopal, 4 people died due to lightning, alert of heavy rain for 5 days
भोपाल में तेज बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में तेज बारिश और बिजली गिरने का सिलसिला जारी रहा।  शुक्रवार को राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई, वहीं सतना के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से आंधी-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम बना है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने अगले 5 दिन तक प्रदेश में तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अब तक औसतन 11.1 इंच बारिश हो गई है, जो मानसूनी कोटे की कुल बारिश का 30 फीसदी है।

अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
विदिशा उदयगिरि, आगर, राजगढ़, अशोकनगर, सागर, बालाघाट, दमोह, श्योपुर कलां, अशोकनगर, गुना, उज्जैन महाकालेश्वर, शाजापुर, रतलाम, नीमच, मंदसौर, नर्मदापुरम पचमढ़ी में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं खंडवाओंकारेवार, बुरहानपुर, नरसिंगपुर, मंडलाकान्हा एनपी, जबलपुर भेड़ाघाटएपी के साथ-साथ भोपालबैरागढ़ एपी, रीवा, मऊगंज, बैतूल, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना पेंच, अनुपपुर अमरकंटक, डिंडोरी में बिजली के साथ हल्की आंधी संभावना है। झाबुआ, धार मांडू, इंदौर एपी, देवास, सीहोर, हरदा, रायसेन भीमबेटिका सांची, सीधी, सिंगरौली, खरगोन महेश्वर, बड़वानी बावनगजा, अलीराजपुर,  रात्रि समय में शिवपुरी कूनो एनपी, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया रतनगढ़ में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन



प्रदेश का पूर्वी क्षेत्र में 19% कम बारिश
मध्यप्रदेश कई जिलों में तेज बारिश का दौर चल रहा है। जबकि प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अभी भी सूखा जैसी स्थिति है। यहां 18% कम बारिश हुई है जबकि पश्चिमी हिस्से में 7% बारिश ज्यादा है। ओवरऑल बात करें तो अब तक 6% बारिश कम हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अब तक एवरेज 11.8 इंच बारिश होनी चाहिए थी। इसके मुकाबले 11.1 इंच बारिश ही हुई है। चूंकि अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट है इसलिए यह आंकड़ा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार बारिश से भोपाल के तालाब और डैम का पानी लेबल बढ़ा
राजधानी भोपाल के बड़े तालाब में पानी का लेवल बढ़ गया है। शुक्रवार सुबह तालाब में लेवल 1660.70 फीट पहुंच गया। एक दिन में ही कोलार डैम में डेढ़ और केरवा डैम में ढाई फीट पानी बढ़ा है। कलियासोत डैम में मामूली बढ़ोतरी हुई है। शहर के आधे हिस्से में कोलार डैम से भी पानी की सप्लाई होती है। डैम का कुल वॉटर लेवल 1516.40 फीट है। गुरुवार सुबह पानी का लेवल 1484.61 फीट था, जो शुक्रवार सुबह तक 1486.25 फीट पर आ गया। यानी, डेढ़ फीट पानी बढ़ गया। केरवा डैम में गुरुवार सुबह तक 1650.98 फीट पानी था, जो शुक्रवार सुबह 1653.41 फीट पहुंच गया। कलियासोत डैम में भी पानी बढ़ गया है।


इसलिए हो रही लगातार प्रदेश में बारिश 
मध्य प्रदेश में जहां कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही है, वहीं अभी भी कई क्षेत्र में सूखे जैसी स्थिति बनी हुई। सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि मानसून ट्रफ गुना से होकर गुजर रही है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर भी है। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। इसके आगे बढ़ने की संभावना है। इस वजह से अगले कुछ दिन तक कई जिलों में तेज बारिश होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed