फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Hajj News: Now you can deposit the first installment of Haj till 31st

Hajj News: मुश्किल हुई आसान, अब 31 तक जमा कर पाएंगे हज की पहली किस्त; जानिए क्या है नया आदेश

Mon, 21 Oct 2024 06:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 21 Oct 2024 06:53 PM IST
सार

Hajj News: हज कमेटी के मार्फत सफर पर जाने वाले अकीदतमंदों को रियायत दी गई है। अब वे अपनी हज खर्च की पहली किस्त 31 अक्तूबर तक जमा कर पाएंगे। यह राशि जमा करने की सोमवार को आखिरी तारीख थी। बड़ी संख्या में बाकी रह गए लोगों को देखते हुए हज कमेटी ऑफ इंडिया से तारीख में इजाफा करने की गुजारिश कई सामाजिक संगठनों ने की थी। जिसके बाद यह आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Hajj News: Now you can deposit the first installment of Haj till 31st
अब 31 तक जमा कर पाएंगे हज की पहली किस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेंट्रल हज कमेटी ने सोमवार देर शाम जारी किए आदेश में हज खर्च की पहली किस्त जमा करने की नई तारीख घोषित कर दी है। पहले इसके लिए 21 अक्तूबर की तारीख निर्धारित की गई थी। इस तारीख तक चुने गए हाजियों को अपने सफर के खर्च की पहली किस्त के रूप में एक लाख, 30 हजार, 300 रुपए जमा करने थे। इसके साथ ही पासपोर्ट, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट समेत अन्य जरूरी दस्तावेज भी इसी दिन जमा कराने थे। सोमवार शाम को जारी किए गए आदेश के अनुसार अब हज आवेदक अपनी राशि और दस्तावेज 31 अक्तूबर तक जमा कर सकेंगे।

विज्ञापन


छुट्टी के दिन भी मुस्तैद कमेटी
हाजियों की पहली किस्त की पे इन स्लिप और दस्तावेजों की प्रति मप्र राज्य हज कमेटी के कार्यालय में जमा की जा रही हैं। यहां से प्रदेश के सभी हाजियों के दस्तावेज, पासपोर्ट आदि सामग्री जमा होकर एकसाथ सेंट्रल हज कमेटी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए प्रदेश हज कमेटी कार्यालय में छुट्टी वाले दिन भी सतत काम किया जा रहा है। हज कमेटी अध्यक्ष रफत वारसी और कमेटी की कार्यपालन अधिकारी डॉ फरजाना गजाल के निर्देशानुसार पिछले दिनों छुट्टी वाले दिनों में भी स्टॉफ ने मोर्चा संभाल रखा। कमेटी अध्यक्ष मसूद अख्तर और अन्य कर्मचारियों फाजिल कैफ, अजहर खान, मोहम्मद कलाम समेत पूरी टीम मुस्तैद दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 नवंबर से पहले निकलेगा पासपोर्ट जखीरा
प्रदेश से चुने गए 7107 हाजियों के पासपोर्ट, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और आवेदन फॉर्म की मूल प्रति सेंट्रल हज कमेटी को 5 नवंबर से पहले पहुंचना है। इसके लिए हज कमेटी द्वारा यह सारी सामग्री बड़े बॉक्स में जमा कर मुंबई रवाना करेगी। हज कमेटी अधिकारियों की देखरेख में यहां के कर्मचारी इसको लेकर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed