फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Hajj News: Now the date will not be extended, Hajis will be selected on October 4, know the complete schedule

Hajj News: अब नहीं बढ़ेगी तारीख, 4 अक्टूबर को होगा हाजियों का चयन, जानें क्या है पूरा शेड्यूल

Sun, 29 Sep 2024 04:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 29 Sep 2024 04:27 PM IST
सार

हज कमेटियों को हिदायत दी गई है कि वे अपने कार्यालयों से 30 सितंबर तक मिले आवेदन के लिहाज से तैयारियों को अंजाम दें। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि हज आवेदन की अंतिम तारीख में अब बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन
Hajj News: Now the date will not be extended, Hajis will be selected on October 4, know the complete schedule
यहां जाने हज का शेड्यूल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हज 2025 के लिए दो बार बढ़ाई जा चुकी आवेदन तारीख में अब बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। इसके लिए तय की गई तारीख 30 सितंबर को ही अंतिम तारीख रखते हुए आगे के हज शेड्यूल तय किया जाएगा। सेंट्रल हज कमेटी ने देशभर की सभी हज कमेटियों को इस बारे में अवगत करा दिया है। 
विज्ञापन


हज कमेटी ऑफ इंडिया के सीईओ लियाकत अली आफावी से हस्ताक्षरित पत्र में इस बारे में सूचित किया गया है। हज कमेटियों को हिदायत दी गई है कि वे अपने कार्यालयों से 30 सितंबर तक मिले आवेदन के लिहाज से तैयारियों को अंजाम दें। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि हज आवेदन की अंतिम तारीख में अब बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। इसके चलते सभी हज आवेदकों के कवर नंबर जारी करने की प्रक्रिया 3 अक्टूबर को शाम 4 बजे से पहले जारी कर दें। इसके मुताबिक कुल आवेदनों में से तय कोटे के मुताबिक हाजियों के नामों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


कंप्यूटराइज्ड कुर्रा से होंगे नाम तय
हज 2025 के लिए सेंट्रल हज कमेटी मुंबई कंप्यूटराइज्ड कुर्रा किया जाएगा। 4 अक्टूबर को होने वाली यह प्रक्रिया सभी प्रदेशों में ऑनलाइन देखी जा सकेगी। नामों के चयन की सूचना हज कमेटी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। इसके अलावा प्रदेश हज कमेटी भी इसकी सूचना व्यक्तिगत तौर से एसएमएस और टेलीफोन के जरिए पहुंचाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार बढ़ चुकी आवेदन तारीख
हज 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू की गई थी। पहले चरण में इसके लिए 9 सितंबर तक अंतिम तिथि तय की गई थी। लेकिन इस तारीख तक आवेदनों की निराशाजनक स्थिति के चलते इसमें इजाफा कर दिया गया था। आवेदन की नई तारीख 23 सितंबर दी गई और इसके बाद इसको 30 सितंबर तक और बढ़ा दिया गया था। 


अगले महीने देना पड़ेगी पहली किस्त 
सूत्रों का कहना है कि 4 अक्टूबर को हज यात्रियों के नाम तय हो जाने के बाद संभवतः अगले सप्ताह में हज खर्च की पहली किस्त की मांग कर सकती है। बताया जा रहा है कि पहली किस्त के तौर पर चयनित हज आवेदकों को करीब 80 हजार रुपए प्रति यात्री जमा करने होंगे।

(भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed