फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Haji left for Mecca at midnight at Bhopal Haj House

Hajj 2024: भोपाल हज हाउस पर आधी रात, एयरपोर्ट पर अल सुबह गूंजा अल्लाह हुम्मा लब्बैक…मक्का रवाना हुए श्रद्धालु

Tue, 21 May 2024 12:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 21 May 2024 12:45 PM IST
सार

Bhopal: अल्लाह हुम्मा लब्बैक...(ऐ अल्लाह हम हाजिर हैं) के आवाजें देर रात हज हाउस के वीराने को चीरती सुनाई दीं। अकीदत के सफर के लिए जब हज हाउस से मुसाफिरों की बसों से रवानगी हुई तो अपनों को विदा करने आए लोगों की पलकें भीग गईं। दिल से उनकी सलामती की दुआएं उठ रही थीं। जुबान पर अपने हक में मक्का मदीना में दुआएं करने की गुजरिशें चढ़ी हुई थीं। बसों का यह काफिला जब एयरपोर्ट पर पहुंचा तो वहां भी अकीदतमंदों ने...अल्लाह हुम्मा लब्बैक, की पुकार बुलंद की।

विज्ञापन
Haji left for Mecca at midnight at Bhopal Haj House
हज सफर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के हाजियों की मक्का मदीना रवानगी का सिलसिला जारी है। इसके दूसरे चरण में भोपाल एयरपोर्ट से हाजियों की पहली फ्लाइट मंगलवार अल सुबह रवाना हुई। इसके लिए हाजियों को देर रात हज हाउस से रवाना किया गया। करीब 177 हाजियों के इस जत्थे को रवाना करने के लिए बड़ी तादाद में परिजन और शहर के अकीदतमंद पहुंचे थे।

विज्ञापन


विदा हुए तो निकल पड़े आंसू
हज सफर के करीब 42 दिन अपनों से दूर रहने का मलाल हाजियों और उनके परिजन के दिलों में था। लेकिन साथ ही अकीदत पूरी होने की खुशियां भी मन में हिलोरें ले रही थी। इन मिश्रित हालात ने हज हाउस पर मौजूद लोगों की आंखें नम कर दीं। दुआएं लेने और देने के सिलसिले के साथ हाजी अपने सफर पर रवाना हो गए।
विज्ञापन


व्यवस्थाओं का जिम्मा शहरियों पर
मंगलवार को जाने वाली फ्लाइट के लिए प्रदेश के अलग अलग शहरों से हाजियों की हज हाउस आमद रविवार से शुरू हो गई थी। हज कमेटी को की जाने वाली व्यवस्थाओं में कमी के चलते हाजियों को परेशानियां उठाना पड़ गईं। कमेटी जिम्मेदारों ने संबंधित विभागों से संपर्क कर न तो हज हाउस के पहुंच मार्ग को दुरुस्त करवाया और न ही बिजली पानी के इंतजाम ही करवा पाए। हाजियों के ठहरने के दौरान खानपान और इनकी एयरपोर्ट रवानगी के लिए बसों की व्यवस्था भी निजी लोगों द्वारा पूरी की गई। जबकि सेंट्रल हज कमेटी द्वारा प्रदेश हज कमेटी को इन इंतजाम के लिए राशि जारी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष और सीईओ ने किया विदा
सूत्रों के मुताबिक देर रात करीब 2 बजे हज हाउस से हाजियों को एयरपोर्ट रवाना करने के लिए राज्य हज कमेटी सीईओ फरजाना गजाल पहुंचीं थीं। जबकि कमेटी अध्यक्ष रफत वारसी ने हाजियों को एयरपोर्ट से विदाई दी। साल में महज एक बार मौजूदगी दिखाने वाले इस पद पर भाजपा ने नियुक्ति इसी नीयत से की है कि हाजियों के बीच उसका प्रतिनिधित्व हो सके। प्रदेश में मुखिया बदलाव के बाद जब सभी निगम मंडल भंग कर दिए गए हैं, ऐसे में हज कमेटी को इसी मंशा के साथ बरकरार रखा गया है कि मुस्लिम समुदाय से भाजपा सरकार का जुड़ाव बना रहे। 

एक फ्लाइट और जाएगी
प्रदेश के करीब 143 हाजियों को लेकर एक फ्लाइट बुधवार सुबह और रवाना होगी। इसके लिए भी हाजियों को देर रात बसों से हज हाउस से एयरपोर्ट के लिए रवाना किया जाएगा।


बाकी हाजी मुंबई से
प्रदेश के करीब 7500 हाजियों में से महज तीन फ्लाइट इंदौर और भोपाल से रवाना हुई हैं। जबकि बाकी हाजी मुंबई एयरपोर्ट से रवाना होंगे। 26 मई से शुरू होने वाली इन फ्लाइट के लिए हाजियों की रवानगी का सिलसिला इसी सप्ताह शुरू होने वाला है।

भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed