फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Haj Committee of India extends date for depositing first installment of expenses for Haj 2025

MP: बढ़ा हुआ खर्च, समय से पहले मांग...हाजियों ने दिखाई बेरुखी, फिर बढ़ाना पड़ी तारीख, जानिए क्या है नया आदेश

Thu, 31 Oct 2024 07:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 31 Oct 2024 07:17 PM IST
सार

MP: समय से पहले मांग ली गई हज खर्च की किस्त और इस खर्च में भी कर दी गई बढ़ोतरी ने चयनित हाजियों को विचलित कर दिया है। असर खर्च की पहली किस्त जमा करने में हो रही कोताही के रूप में आ रहा है। दो बार समय निर्धारण करने के बाद भी अब तक अधिकांश लोगों ने यह किस्त जमा नहीं कराई है। जिसके बाद हज किस्त जमा करने के लिए एक बार फिर तारीख बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
Haj Committee of India extends date for depositing first installment of expenses for Haj 2025
हज यात्रा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज 2025 के लिए खर्च की पहली किस्त जमा करने के लिए तारीख में इजाफा किया है। इसके लिए बुधवार शाम को आदेश जारी किए गए हैं। पहले इसके लिए 31 अक्तूबर की अंतिम तारीख दी गई थी। जारी किए गए आदेश में पासपोर्ट, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और आवेदन फॉर्म की प्रति के अलावा अन्य दस्तावेज जमा करने की आखिरी तारीख भी 5 नवंबर से बढ़ाकर 14 नवंबर कर दी गई है। 
विज्ञापन


इसलिए बन रहे हालात
प्रदेश के करीब 7 हजार आवेदकों को हज यात्रा के लिए चयन किया गया है। उनको खर्च की पहली किस्त के तौर पर एक लाख 30 हजार रुपए जमा करने के लिए कहा गया है। अब तक पहली किस्त के रूप में 80 हजार रुपए लिए जाते थे। लेकिन हज कमेटी ने इस बार पहली किस्त में 50 हजार की बढ़ोतरी कर दी है। पिछले सालों के लिहाज से तैयारी किए लोगों को अचानक इस बढ़े खर्च ने व्यथित कर दिया है। लोगों के खर्च का बजट भी इससे बिगड़ा है, जिसके चलते पहली किस्त की राशि समय पर जमा नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


जल्दबाजी भी एक वजह
जानकारी के मुताबिक हज 2025 जून माह में होना है। इसके लिए करीब 7 माह पहले से फॉर्म भरने और खर्च राशि तलब करने से लोग नाराज हैं। देशभर से जमा होने वाली करीब 16 अरब रुपए की इस बड़ी राशि से मिलने वाले ब्याज और इसके हज सफर में खर्च होने पर भी लोगों को ऐतराज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खास खास 
हज होगा: जून 2025
आवेदन: सितंबर 2024
पहली किस्त: नवंबर 2024
जमा होंगे : करीब 16 अरब

दिक्कत यह : हाजियों से जमा होने राशि से बैंक ब्याज मिलेगा। जो इस्लामी तरीके से गैर मुनासिब

हुआ यह भी : अब तक पहली किस्त में 80 हजार लिए जाते थे। इस बार 1.30 लाख मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed