फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Haj 2024: You will have to remain imprisoned at the border, if you go out, action will be taken

हज 2024 : सऊदी हुकूमत का फरमान- रहना पड़ेगा सरहद में कैद, बाहर गए तो होगी कार्रवाई

Wed, 05 Jun 2024 07:32 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 05 Jun 2024 07:32 PM IST
सार

सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय ने आगामी हज के मद्देनजर मक्का में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इस कारण सीमा चौकियों पर जांच बढ़ा दी गई है और उल्लंघन करने वालों पर राज्य के नियमों के अनुसार दंड लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
Haj 2024: You will have to remain imprisoned at the border, if you go out, action will be taken
हज करने सऊदी अरब गए भारतीय मुसलमान अगर मक्का की सीमा पार कर कहीं जाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हज करने सऊदी अरब गए भारतीय मुसलमान अगर मक्का की सीमा पार कर कहीं जाएंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। सऊदी हुकूमत ने फरमान जारी किया है। इसको अमली जामा पहनाने के लिए हज यात्रियों की सेवा के लिए भेजे गए खादिमुल हुज्जाज (हज सेवक) को लगाया गया है। अगर खादिमुल हुज्जाज ड्यूटी में लापरवाही बरतेंगे तो उनको भारत वापस भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


सऊदी हुकूमत ने काउंसलेट जनरल ऑफ इंडिया व हज कमेटी ऑफ इंडिया के माध्यम से भारत के हज यात्रियों को इत्तिला दी है कि कोई भी हजयात्री मक्का मुकर्रमा की सीमा पार करके न जाए। उनको मक्का से जेद्दा, तायफ व जौराना न जाने की सलाह दी गई है। सऊदी अरब की पुलिस हज यात्रियों की सघन जांच कर रही है। यात्रियों को पत्र के माध्यम से बताया गया है कि अगर कोई भी व्यक्ति उपरोक्त जगह पर जाएंगे तो उनकी खुद की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन


सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय ने आगामी हज के मद्देनजर मक्का में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इस कारण सीमा चौकियों पर जांच बढ़ा दी गई है और उल्लंघन करने वालों पर राज्य के नियमों के अनुसार दंड लगाया जाएगा। पत्र में कहा गया है कि यह देखा गया है कि यात्री उमराह के लिए मीकात में जाने के लिए मक्का की सीमा पार कर रहे हैं। बढ़ी हुई पाबंदियों और जांचों के मद्देनजर, यात्रियों को सलाह दी जाती है कि हज-2024 के समापन तक और उस समय तक जब तक प्रतिबंध लागू है, मक्का की सीमाओं, चेक पोस्टों को न छोड़ें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देशों का पालन न करने वाले खादिमुल हुज्जाज भेजे जाएंगे वापस 
यात्रियों से जुड़े खादिमुल हुज्जाज (हज सेवक) को निर्देश दिया गया है कि वे हज सुविधा ऐप पर अपने लोकेशन को हमेशा चालू रखें व मक्का को सीमा से बाहर जाने वाले तीर्थयात्रियों की किसी भी घटना की सूचना शाखा कार्यालय को दें। निर्देशों का पालन न करने पर इसे गंभीरता से लिया जाएगा व इसके लिए उन्हें वापस भी भेजा जा सकता है।

(भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed