फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Indore MP Chicken Shop Closed in Two District for Bird Flu News: Government ordered closure of chicken shop in two districts for bird flu prevention in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश: सरकार ने दो जिलों में बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए चिकन शॉप बंद रखने के दिए आदेश

Fri, 08 Jan 2021 01:45 PM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 08 Jan 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
Indore MP Chicken Shop Closed in Two District for Bird Flu News: Government ordered closure of chicken shop in two districts for bird flu prevention in Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मध्यप्रदेश सरकार ने इन्दौर और नीमच जिले में मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद इन इलाकों में कुक्कुट बिक्री की दुकानों को एक सप्ताह के लिए बंद रखने का आदेश दिया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि राज्य पशु चिकित्सा विभाग के एक परामर्श के मुताबिक सात जिलों में कौवों के शवों से लिए गए नमूनों में और नीमच तथा इन्दौर जिले में कुक्कुट के नमूनों में एवियन इन्फ्लूएंजा या बर्ड फ्लू वायरस पाया गया है। सरकार की ओर से आदेश जारी होने के बाद अधिकारी हरकत में आ गए हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआईएचएसएडी), भोपाल ने इन्दौर, नीमच, देवास, उज्जैन, खंडवा, खरगौन और गुना जिलों में कौवों के नमूनों में बर्ड फ्लू वायरस की उपस्थिति की पुष्टि की।
विज्ञापन


इन्दौर और नीमच में कुक्कुट पक्षियों के नमूनों में भी बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रदेश सरकार ने इन्दौर और नीमच जिलों के अधिकारियों को अगले सात दिनों तक जिले की सभी कुक्कुट बिक्री दुकानों को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को जल स्रोतों के पास से प्रवासी पक्षियों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भोपाल भेजने को भी कहा गया है। परामर्श में कहा गया है कि अन्य पांच जिलों में भी बर्ड फ्लू की रोकथाम के उपाय किए जाने चाहिए ।


बुधवार को राज्य सरकार ने कहा था कि वह अगले 10 दिनों तक केरल और अन्य दक्षिणी राज्यों से कुक्कुट की खेप को प्रदेश में प्रवेश की अनुमति नहीं देगी क्योंकि एच5एन8 वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए केरल में हजारों कुक्कुट पक्षी मारे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed