फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Good news for railway passengers, restaurant on wheel will be available at 11 stations from March

ट्रेन के कोच में खुलेंगे रेस्टोरेंट, इन 11 रेलवे स्टेशनों से होगी पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत

Fri, 15 Jan 2021 06:17 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 15 Jan 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
Good news for railway passengers, restaurant on wheel will be available at 11 stations from March
रेस्टोरेंट ऑन व्हील - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय रेलवे नए साल के पहले महीने में रेल यात्रियों के लिए एक और खुशखबर लेकर आया है। अब रेलवे स्टेशनों के बाहरी परिसर में ट्रेन के कोच में रेस्टोरेंट खोले जाएंगे। इसकी शुरुआत पहले चरण में पायलट प्रोजेक्ट के तहत भोपाल, हबीबगंज, इटारसी, बीना सहित 11 स्टेशनों पर की जाएगी।

विज्ञापन


इस तरह का रेस्टोरेंट भोपाल के होटल लेक व्यू अशोका में भी है। कुछ साल पहले रेलवे से कोच लेकर होटल परिसर में इस तरह का रेस्टोरेंट संचालित किया जा रहा है, लेकिन रेलवे स्टेशन परिसर में ऐसा प्रयोग पहली बार हो रहा है। इस बाबत सीनियर डीसीएम विजय प्रकाश ने बताया कि रेस्टोरेंट ऑन व्हील के लिए प्राइवेट फर्म से प्रस्ताव मंगाने और उनकी स्क्रूटनी के बाद कांट्रैक्ट किए जाएंगे। ऐसे में आम लोगों के लिए इस तरह के रेस्टोरेंट की सुविधा मार्च तक शुरू हो सकेगी। 
विज्ञापन



पश्चिम-मध्य रेल जोन के जबलपुर, कोटा और भोपाल मंडल के स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या अधिक होती है। ऐसे स्टेशनों के सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों को नाश्ते और खाने की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। यहां सामान की कीमत बाजार दर के मुताबिक ही होगी। रेस्टोरेंट ऑन व्हील की सुविधा यात्रियों के अलावा अन्य लोग भी ले सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, रेलवे के मंडल में विभिन्न स्थानों पर बेकार में खड़े कोच का इस्तेमाल कर इस तरह के रेस्टोरेंट खोले जाएंगे। साथ ही, रेस्टोरेंट में 40 से ज्यादा लोगों के एक साथ बैठकर खाने-पीने की जगह होगी। इसमें स्मॉल किचन और ऑर्डर लेने वाले मैनेजर के लिए भी जगह बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed