फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Global Investors Summit: Germany will be included in GIS-2025 as a “Partner Country”

Global Investors Summit: जर्मनी जीआईएस-2025 में "पार्टनर कंट्री" के रूप में होगा शामिल

Fri, 21 Feb 2025 11:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Fri, 21 Feb 2025 11:58 PM IST
सार

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में जर्मनी "पार्टनर कंट्री" के रूप में शामिल होगा। जर्मनी के कॉन्सुल जनरल अचिम फेबिग सहित इंडो-जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स और जर्मन इंडियन इनोवेशन कॉरिडोर के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
 

विज्ञापन
Global Investors Summit: Germany will be included in GIS-2025 as a “Partner Country”
भोपाल जीआईएस : रंग-बिरंगे फव्वारे से झीलों की खूबसूरती बढ़ गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में 24 फरवरी को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का शुभारंभ होगा। इसमें जर्मनी पार्टनर कंट्री केरूप में शामिल होंगा।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जर्मनी के म्यूनिख दौरे के दौरान सीआईआई और जर्मन इंडियन इनोवेशन कॉरिडोर - सेंट्रल इंडिया के समन्वय से जर्मन निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया था। समिट में जर्मन पैवेलियन स्थापित किया जाएगा, जहां भारत-जर्मनी सहयोग के अवसरों का प्रदर्शन किया जाएगा। इंडो-जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान में एक एमओयू (समझौता ज्ञापन) हस्ताक्षरित किया जाएगा, जो मध्यप्रदेश में सतत और दीर्घकालिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए होगा। इस समझौते के तहत जर्मन कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों में भाग लेंगी।
विज्ञापन


जर्मनी की कंपनियाँ मध्यप्रदेश में करेंगी निवेश
मध्यप्रदेश में रासायनिक, फार्मा और हार्डवेयर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में पहले से कई जर्मन कंपनियां कार्यरत हैं। अब सूचना प्रौद्योगिकी, ग्लोबल स्किल डेवलपमेंट, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, डेयरी फार्मिंग, फूड प्रोसेसिंग, साइंस और टेक्नोलॉजी, डीप टेक्नोलॉजी और अक्षय ऊर्जा के क्षेत्रों में भी जर्मन कंपनियां निवेश करने की इच्छुक हैं।
विज्ञापन


जर्मन पैवेलियन में होगा सामाजिक और आर्थिक विकास परियोजनाओं का प्रदर्शन
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में जर्मन पैवेलियन के माध्यम से ग्रीन एनर्जी, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास की सामाजिक-आर्थिक परियोजनाओं का भी प्रदर्शन किया जाएगा। ये परियोजनाएं जर्मन संगठन जीआईजेड द्वारा वित्त पोषित हैं और मध्यप्रदेश में एनआईसीटी इंदौर, महिला एवं बाल विकास विभाग और कृषि विभाग के सहयोग से क्रियान्वित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed