फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Girish gautam will be speaker of madhya pradesh legislative assembly from vindhya

मध्यप्रदेशः 17 साल बाद विंध्य क्षेत्र को विधानसभा अध्यक्ष का पद मिलना तय, गिरीश गौतम ने किया नामांकन

Sun, 21 Feb 2021 12:04 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजााला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजााला, भोपाल Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 21 Feb 2021 12:04 PM IST
विज्ञापन
Girish gautam will be speaker of madhya pradesh legislative assembly from vindhya
गिरीश गौतम ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के रीवा के देवतालाब विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक गिरीश गौतम ने रविवार को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित थे। इस नामांकन के साथ ही मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष का पद 17 साल बाद विंध्य क्षेत्र को मिलना लगभग तय हो गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश स्तर और हाईकमान से चर्चा के बाद वरिष्ठ विधायक गिरीश गौतम के नाम पर सहमति बन गई थी। वहीं उपाध्यक्ष के पद के बारे में निर्णय बाद में होगा।  
विज्ञापन


सत्ता पक्ष एवं विपक्ष दोनों का रखूंगा ध्यानः गिरीश गौतम
अध्यक्ष पद का नामांकन भरने से बाद गिरीश गौतम ने कहा कि सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के विधानसभा में जो सदस्य हैं, उनको एक नजरिये से देखने की आवश्यकता है और मेरा यही प्रयास रहेगा। मैं विधानसभा में सभी सदस्यों के हितों की रक्षा करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी, संगठन एवं मुख्यमंत्री चौहान ने मेरे ऊपर भरोसा जताया है और मैं इस पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करूंगा।

विन्ध्य क्षेत्र के नेताओं के अनुसार रीवा जिला प्रदेश के विन्ध्य क्षेत्र में आता है। विन्ध्य क्षेत्र से मध्यप्रदेश सरकार में वर्तमान में केवल एक ही मंत्री है, जबकि 15 विधानसभा सीटों में से 14 सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। इसलिए इस क्षेत्र की जनता एवं नेता विन्ध्य क्षेत्र से विधानसभा अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी होने जा रही है।

शिवराज बोले- विन्ध्य ने हमें भरपूर आशीर्वाद दिया
चौहान ने बताया कि विन्ध्य मध्यप्रदेश का एक महत्वपूर्ण अंग है और विन्ध्य की जनता का हमें प्यार एवं आशीर्वाद भरपूर मिला है। इसलिए, अब वहीं से विधानसभा के अध्यक्ष भी होंगे।

उन्होंने कह कि मुझे पूरा विश्वास है कि अपनी कर्मठता, निष्पक्षता और सबको साथ लेकर चलने की क्षमता और संसदीय ज्ञान के आधार पर गिरीश गौतम जी अध्यक्ष पद की गरिमा को निश्चित तौर पर और बढाएंगे और विधानसभा का सुचारू संचालन होगा। उनको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
 


17 साल बाद विंध्य क्षेत्र से कोई बनेगा विधानसभा का अध्यक्ष
विधानसभा अध्यक्ष का पद 17 साल बाद एक बार फिर विंध्य के खाते में जा सकता है। इससे पहले विंध्य के कद्दावर नेता श्रीनिवास तिवारी 9 साल 352 दिन एमपी असेंबली के स्पीकर रहे।उनका दो बार का कार्यकाल दिग्विजय सरकार के दौरान 24 दिसंबर 1993 से 11 दिसंबर 2003 तक रहा।

गिरीश गौतम ने साल 1972 में राजनीतिक पारी की शुरुआत की
विधायक गिरीश गौतम ने साल 1972 से छात्र राजनीति में प्रवेश किया था। वर्ष 1977 से लगातार उन्होंने किसानों, मजदूरों एवं छात्रों के लिए आवाज उठाई। वह 2003 में रीवा की देवतालाब विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बने। तब से वे चार बार लगातार इसी सीट से चुने जा चुके हैं। वह विधानसभा की लोक लेखा, महिला एवं बाल कल्याण, अनुसूचित जाति-जनजाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के सदस्य रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed