मध्यप्रदेश : भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी का कोरोना से निधन, भोपाल के चिरायु अस्पताल में थे भर्ती
जुगल किशोर बागरी भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती थे। बागरी के निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने दुख जताया है।
विस्तार
मध्यप्रदेश के रैगांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री जुगल किशोर बागरी का सोमवार को कोरोना से निधन हो गया। वे भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती थे। बागरी के निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मध्यप्रदेश के सतना जिले की रैगांव विधानसभा से विधायक व पूर्व मंत्री श्री जुगल किशोर बागरी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
मध्यप्रदेश के सतना ज़िले की रैगांव विधानसभा से विधायक व पूर्व मंत्री श्री जुगल किशोर बागरी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) May 10, 2021
