फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Encroachment is becoming a hindrance in Kolar six lane road.

Bhopal News: पीडब्ल्यूडी अधिकारी कलेक्टर से बोले, कोलार सिक्स लेन रोड में अतिक्रमण बन रहा रोड़ा

Fri, 24 Nov 2023 06:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 24 Nov 2023 06:53 PM IST
सार

Bhopal: कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि नगर निगम अतिक्रमण हटाने संबंधितों को नोटिस दें। इसके साथ ही उन्होंने धूल-मिट्टी को रोकने पानी का नियमित छिड़काव करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि जनवरी तक एक तरफ़ की लेन तैयार हो जायेगी।

विज्ञापन
Encroachment is becoming a hindrance in Kolar six lane road.
कोलार सिक्स लेन रोड में अतिक्रमण बन रहा रोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कलेक्टर आशीष सिंह ने कोलार सिक्स लेन रोड निर्माण की धीमी गति देखकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि तेजी से इस काम को पूरा किया जाए। इस पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने कलेक्टर सिंह को बताया कि अतिक्रमण इस काम में रोड़ा बना हुआ है। कलेक्टर सिंह ने शुक्रवार को कोलार रोड सड़क निर्माण का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम अंशुल खरे, एसडीएम आशुतोष सहित नगर निगम, प्रशासन एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


जनवरी तक एक साइड होगी पूरी 
कलेक्टर सिंह ने कोलार तिराहा से चुनाभट्टी, सर्वधर्म, मंदाकिनी, दानिश कुंज होते हुए आलोकधाम तक सड़क निर्माण कार्य का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति देखी एवं कार्य को और अधिक गति देने निर्देश दिये। उन्होंने सड़क निर्माण के कारण हो रही धूल-मिट्टी पर नियमित पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिये। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि सड़क निर्माण जिस गति से हो रहा उससे यह लगता है कि एक तरफ़ की लेन जनवरी तक तैयार हो जायेगी। 
विज्ञापन


नहीं हट रहा अतिक्रमण 
निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि ने कलेक्टर सिंह को बताया कि अभी भी कई जगह अतिक्रमण है, जिन्हें हटाया जाना है। इस पर कलेक्टर ने नगर निगम को निर्देश दिये की संबंधितों को अतिक्रमण हटाने नोटिस दें ,इसी के साथ संबंधित एसडीएम भी नियमानुसार कार्रवाई करें, सड़क निर्माण में अतिक्रमण बाधा नहीं बनना चाहिए। इसी के साथ कलेक्टर ने अधिकारियों को अन्य आवश्यक निर्देश भी दिये।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed