फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Employee Selection Board withheld results, bonus points were not added in the results released two days ago

MP News: कर्मचारी चयन मंडल ने रिजल्ट रोका, दो दिन पहले जारी परिणाम में नहीं जोड़े गए थे बोनस अंक

Thu, 01 Feb 2024 07:38 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 01 Feb 2024 07:38 PM IST
सार

संयुक्त भर्ती परीक्षा- 2023 का परिणाम 30 जनवरी 2024 को जारी किया गया था। मंडल की तरफ से बताया गया कि संबंधित परीक्षा परिणाम में तकनीकी कारणों से कतिपय श्रेणियों को प्रावधानित बोनस अंक नहीं जोड़े जा सके थे। इसके कारण 30 जनवरी 2024 को जारी परीक्षा परिणाम को रद्द किया जाता है।

विज्ञापन
Employee Selection Board withheld results, bonus points were not added in the results released two days ago
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने वरिष्ठ कृषि अधिकारी, वरिष्ठ उद्यान अधिकारी और ग्रामीण विस्तार अधिकारी परीक्षा परिणाम रद्द कर दिया है। मंडल ने दो दिन पहले रिजल्ट जारी किया था। परीक्षा परिणाम रद्द करने का कारण बोनस अंक नहीं जोड़ना बताया गया है। 
विज्ञापन


मंडल की तरफ से जानकारी दी गई कि 21 एवं 22 जुलाई 2023 को आयोजित समूह-1 उप समूह-1 के अंतर्गत वरिष्ठ कृषि अधिकारी एवं वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी पदों एवं समूह-2 उप समूह-1 के अंतर्गत ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार विकास अधिकारी एवं अन्य समकक्ष पदों की भर्ती के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा- 2023 का परिणाम 30 जनवरी 2024 को जारी किया गया था। मंडल की तरफ से बताया गया कि संबंधित परीक्षा परिणाम में तकनीकी कारणों से कतिपय श्रेणियों को प्रावधानित बोनस अंक नहीं जोड़े जा सके थे। इसके कारण 30 जनवरी 2024 को जारी परीक्षा परिणाम को रद्द किया जाता है। संशोधित परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed