{"_id":"65bba52786365f39cf0d5757","slug":"employee-selection-board-withheld-results-bonus-points-were-not-added-in-the-results-released-two-days-ago-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कर्मचारी चयन मंडल ने रिजल्ट रोका, दो दिन पहले जारी परिणाम में नहीं जोड़े गए थे बोनस अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कर्मचारी चयन मंडल ने रिजल्ट रोका, दो दिन पहले जारी परिणाम में नहीं जोड़े गए थे बोनस अंक
Thu, 01 Feb 2024 07:38 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 01 Feb 2024 07:38 PM IST
सार
संयुक्त भर्ती परीक्षा- 2023 का परिणाम 30 जनवरी 2024 को जारी किया गया था। मंडल की तरफ से बताया गया कि संबंधित परीक्षा परिणाम में तकनीकी कारणों से कतिपय श्रेणियों को प्रावधानित बोनस अंक नहीं जोड़े जा सके थे। इसके कारण 30 जनवरी 2024 को जारी परीक्षा परिणाम को रद्द किया जाता है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने वरिष्ठ कृषि अधिकारी, वरिष्ठ उद्यान अधिकारी और ग्रामीण विस्तार अधिकारी परीक्षा परिणाम रद्द कर दिया है। मंडल ने दो दिन पहले रिजल्ट जारी किया था। परीक्षा परिणाम रद्द करने का कारण बोनस अंक नहीं जोड़ना बताया गया है।
मंडल की तरफ से जानकारी दी गई कि 21 एवं 22 जुलाई 2023 को आयोजित समूह-1 उप समूह-1 के अंतर्गत वरिष्ठ कृषि अधिकारी एवं वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी पदों एवं समूह-2 उप समूह-1 के अंतर्गत ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार विकास अधिकारी एवं अन्य समकक्ष पदों की भर्ती के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा- 2023 का परिणाम 30 जनवरी 2024 को जारी किया गया था। मंडल की तरफ से बताया गया कि संबंधित परीक्षा परिणाम में तकनीकी कारणों से कतिपय श्रेणियों को प्रावधानित बोनस अंक नहीं जोड़े जा सके थे। इसके कारण 30 जनवरी 2024 को जारी परीक्षा परिणाम को रद्द किया जाता है। संशोधित परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा।