फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Eid Milan ceremony organized in Bhopal

Bhopal News: मिलन से दी जा रही भाईचारा बढ़ाने की दावतें, अभी भी उड़ाया जा रहा सेवइयों का लुत्फ

Mon, 22 Apr 2024 11:24 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 22 Apr 2024 11:24 AM IST
सार

Bhopal News: ईद का त्योहार गुजर गया है, लेकिन राजधानी भोपाल के आंगन में अभी सेवइयों की मिठास बरकरार है। पारिवारिक और रिश्ते वाले मिलन समारोह अपनी गति पर हैं ही, इस बीच सामाजिक संस्थाएं भी ऐसे आयोजनों को आकार दिया जा रहा है। ऐसे मिलन समारोह के जरिए शहर की गंगा जमुनी तहजीब को जिंदा रखने और आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने की कोशिशें भी की जा रही हैं।

विज्ञापन
Eid Milan ceremony organized in Bhopal
भाईचारे वाली ईद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमीअत उलमा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष और सर्वधर्म सद्भावना मंच ने विश्व प्रसिद्ध नोबल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की भोपाल आमद पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। ईद मिलन के इस मौके पर मंच पदाधिकारी हाजी मोहम्मद हारून ने कैलाश सत्यार्थी का स्वागत किया।

विज्ञापन


इस विशेष मुलाकात में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस मौके पर हाजी मोहम्मद हारून ने कहा कि हमें पूरे देश में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव के प्रयासों को और अधिक बढ़ावा देने की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने कैलाश सत्यार्थी से निवेदन किया कि वह जमीअत उलमा ए हिंद और मध्य प्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच के शांति और सद्भाव के प्रयास के कार्यों में विशेष रूप से उनका साथ दें। इस मौके पर सर्वधर्म सद्भावना मंच के अन्य पदाधिकारियों के साथ महेंद्र शर्मा, जमीअत उलमा मध्य प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद कलीम खान एडवोकेट आदि भी मौजूद थे।

विज्ञापन

सद्भावना को बढ़ाने कार्यक्रम 
जमाअत-ए-इस्लामी हिंद भोपाल ने ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन अंतरधार्मिक संवाद को बढ़ाने और समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ लाने के लिए डिजाइन किया गया था। कार्यक्रम ने विविध दर्शकों को आकर्षित किया। जिसमें विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता, धार्मिक विद्वान, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, पत्रकार, नौकरशाह, टेक्नोक्रेट और वकील आदि शामिल हुए। विशेष रूप से इस कार्यक्रम में हिंदू, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध एवं ब्रह्मकुमारी जैसे विभिन्न धार्मिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमाअत-ए-इस्लामी हिंद भोपाल के नगर अध्यक्ष अतहर अहमद और विभिन्न पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में पधारे सभी मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया एवं ईद की शुभकामनाएं दीं। साथ ही जमाअत की महिला प्रभाग की पदाधिकारियों ने महिला प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विपिन जाट (आरक्षक, मध्यप्रदेश पुलिस) को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए जमाअत के नगर अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि हाल ही में विपिन जाट ने एक राहगीर की सीपीआर देकर जान बचाई थी। 

भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed